तीसरे स्थान पर सेठ बीके माहेश्वरी गल्र्स इंटर कॉलेज की छात्रा ने बाजी मारी है। लास्ट ईयर यूपी का रिजल्ट 80.14 फीसदी था जो इस बार नौ फीसदी बढ़त के साथ 89.40 फीसदी पहुंच गया है। मेरठ में सफलता पाने वालों का प्रतिशत 88.98 पहुंच गया है। पिछले साल यह 83.80 प्रतिशत था।

मंगलवार को यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट दोपहर 12.30 बजे आया। इस बार मेरठ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। मेरठ में पहला स्थान सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के आयुष गोयल ने प्राप्त किया। उसने 89.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी स्कूल से 87.80 अंक प्राप्त करके हर्षित रस्तोगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर सेठ बीके माहेश्वरी गल्र्स इंटर कॉलेज की हिमानी गुप्ता रही। उसने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इतने पास
क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ (17 जिले) से 5,65,729 छात्र पंजीकृत थे। जिनमें से 4,72,271 छात्र पास हुए। मेरठ जिले में 44,576 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 39,663 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इस बार उत्तर प्रदेश में इंटर में 26,36,817 छात्र बैठे, जिसमें से 23,57,314 छात्रों ने सफलता प्राप्त की।

आयुष गोयल  टॉपर
मैथ्स- 100
फिजिक्स- 100
केमिस्ट्री- 85
हिंदी- 86
इंग्लिश- 75

हर्षित रस्तोगी
मैथ्स- 95
फिजिक्स- 98
केमिस्ट्री- 86
हिंदी- 83
इंग्लिश- 77

हिमानी गुप्ता
मैथ्स- 92
फिजिक्स- 90
केमिस्ट्री- 84
हिंदी- 82
कम्प्यूटर- 86