- आगरा के होनहारों ने मारी बाजी

- विकास शर्मा क्लासेज के 28 स्टूडेंट्स का इसमें चयन हो गया है

AGRA। सिटी के भावी इंजीनियरों की एक नई जमात तैयार होने वाली है। जेईई मेंस का रिजल्ट आते ही स्टूडेंट्स के चेहरे खिल गए। सुबह सात बजे जैसे ही रिजल्ट आया, किसी ने अपने मोबाइल में ही चैक कर लिया तो किसी ने अपने घर पर ही नेट पर जानकारी ले ली। कुछेक स्टूडेंट्स साइबर कैफे भी पहुंचे थे।

सिर्फ डेढ़ लाख बनेंगे इंजीनियर

हर साल लाखों की तादाद में स्टूडेंट्स इंजीनियर बनने की चाहत के साथ जेईई का एग्जाम देते हैं। इस साल भी पूरे देश से क्ब् लाख से ज्यादा स्टूडटें्स जेईई मेंस के एग्जाम में बैठे थे। सिटी से ही ख्0 हजार स्टूडेंट्स की संख्या अपना भाग्य आजमाने बैठी थी।

मार ली कईयों ने बाजी

जेईई मेंस के रिजल्ट में सिटी के कई स्टूडेंट्स ने बाजी मारी है। अब यह स्टूडेंट्स जेईई एडवांस की परीक्षा में बैठेंगे। यह परीक्षा ख्भ् मई को होगी। इसमें पास होंगे तभी इंजीनियर बन पाएंगे।

इन स्टूडेंट्स का हुआ चयन

विकास शर्मा क्लासेज के ख्8 स्टूडेंट्स का इसमें चयन हो गया है। इनमें शुभम शर्मा, उपदेश कुमार, रजत, रिषभ, पुलकित, अजय, सूरज, नवीन, रविकांत, कमल, सौरभ, अनुज, नीरज, सरफराज आदि शामिल हैं। संस्थान के निदेशक विकास शर्मा ने सभी को बधाई दी है। हॉरिजन क्लासेज, पुलिस लाइन के ब्8 स्टूडेंट्स का चयन हुआ। दीक्षालय के भी स्टूडेंट्स चुने गए हैं। साइंस सेटंर के फ्भ् से ज्यादा स्टूडेंट्स अपने चयन पर खुश हैं।