मिलिट्री हॉस्पीटल में डब्ल्यूटीआई के एक्सपर्ट ने दिए थे तीन टार

सटीक था निशाना, असर होने से पहले ही निकाल दिए थे टार

Meerut: जरा सी चूक तेंदुए की जान तक ले सकती थी। राष्ट्रीय हित की बात करें तो जनता के लिए खतरनाक बने तेंदुए को पकड़ने का प्रयास का प्रयास को हद दर्जे का हो रहा हैं, किंतु जैसे ही एक पुलिस अफसर ने पिस्टल निकाली दूसरे ने डांटकर मना कर दिया। आई नेक्स्ट को डब्ल्यूटीआई के एक मेंबर ने मिलिट्री हॉस्पीटल के घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

दी थी पूरी डोज, निकाल दिया टार

सीन-1

करीब साढ़े 12 बजे मिलिट्री हॉस्पीटल में मंगलवार रात्रि तेंदुए को पुट्टे पर फुल डोज ट्रैंकुलाइजर दिया गया। निशाना सटीक था, टार पड़ा और तेंदुआ हिला। टीम मान बैठी कि 'वो' बेहोश हो रहा है। कुछ ने चढ़ने का प्रयास किया, एक्सपर्ट ने रोका।

सीन-2

फल डोज दिया था सो दोबारा नहंी दे सकते थे। तेंदुए की हरकत ने विचलित किया और नमक, पानी का टार फिर तेंदुए पर ताका, हरकत हुई तो मालूम चला कि वो बेहोश नहीं है। पहली टार उसने पेड़ से रगड़कर गिरा दी थी।

सीन-3

एक्सपर्ट ने तय किया कि तेंदुए को और ट्रैंकुलाइज्ड किया जाए। आधी डोज दी, निशाना सही किंतु इसी बीच तेंदुआ सजग हो गया और उसने हॉस्पीटल की ऊंची कांटेदार दीवार से छलांग लगा दी। डब्ल्यूटीआई को दूसरा और तीसरा टार मिल गया। टीम का दावा है कि उनका निशाना सही था, डोज ठीक थी किंतु उहापोह सिर्फ यह था कि कहीं ओवरडोज से तेंदुए की जान न चली जाए।

टै्रंकुलाइजर में

-कैटामिल, जाइलाजिल को इन्जेक्शन फार्म में बेहोशी के लिए टै्रंकुलाइज्ड किया जाता है।

-रिवर्जिन देकर तेंदुए को बेहोशी से वापस लाने का प्रयास किया जाता है।

-बेहोश तेंदुए को स्ट्रेचर से लाकर उसका चिकित्सीय परीक्षण किया जाता है।

-डीहाइड्रेशन की स्थिति में तेंदुए को डिप दिया जाता है।

मेरी तो बच गई जान

हवलदार मनोज रावत की तैनाती सरदार मेस में फर्नीचर इंचार्ज के तौर पर है। रोजाना वे सुबह सात बजे उसी से सटे आफिस में होते हैं, जिसमें तेंदुआ मौजूद है। आज नहीं गए, कह रहे थे कि बच गया, कहीं अनहोनी न हो जाती। परिसर में कई सैन्यकर्मी मौजूद थे।

चौकीदार की पड़ी नजर

फर्नीचर हाउस के बाहर तेंदुए पर सर्वप्रथम चौकीदार की नजर पड़ी। उसने अफसरों को बताया तो दो नायक सूबेदार समेत मेस में मौजूद सैन्यकर्मियों ने उस ओर दौड़ लगा दी। अभी एक सैन्यकर्मी न पत्थर उठाया ही था कि तेंदुए ने उसकी ओर दौड़ लगा दी। सैन्यकर्मियों ने छिपकर तेंदुए की गतिविधियों को देखा और अधिकारियों को सूचित कर दिया।