सुखद है यह बदलाव
बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (बीएयू) के मीटियोरोलॉजिस्ट ए वदूद ने बताया कि हाल के महीनों में रांची में गर्मी चढ़ते ही दो-तीन स्पेल बारिश हो चुकी है। यह रांची के मौसम के पुराने अंदाज के लौटने के शुरुआती सिम्टम्स जैसे हैं। इससे रांची की मौसमी डिग्निटी लौटती दिख रही है। उन्होंने बताया कि रांची के मौसम में आया यह बदलाव सुखद है।

क्या है बदलाव की वजह?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची सेंटर के डायरेक्टर जीके मोहंती ने बताया कि रांची के मौसम में आए बदलाव की वजह बे ऑफ बंगाल से आ रही मॉइश्चर्ड हवा और सूरज की तीखी किरणों की वजह से टेम्प्रेचर का बढऩा और उससे क्रिएट होनेवाली थर्मल इनस्टेबिलिटी है। इसके अलावा साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ लाइन के इफेक्ट से भी रांची में क्लाइमेट चेंज हो रहा है और बारिश हो रही है।

झारखंड पर बनी है टर्फ लाइन
रांची समेत पूरे झारखंड के मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह थर्मल इनस्टैबिलिटी और झारखंड के ऊपर बनी टर्फ लाइन है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के डायरेक्टर जीके मोहंती ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से सूर्य की तीखी किरणों की वजह से तापमान लगातार बढ़ता चला जा रहा था। इससे मौसम में थर्मल इंस्टैबिलिटी पैदा हो गई थी। इस दौरान बंगाल की खाड़ी से भी नमीयुक्त हवा का प्रवाह हो रहा था। इसके प्रभाव से रांची समेत पूरे झारखंड में बादल छाए हैं।

छाए रहेंगे बादल
अगले दो दिनों तक रांची समेत पूरे झारखंड में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे पडऩे और बारिश की भी संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं 50-60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बादलों की वजह से रांची का तापमान नॉर्मल के करीब जा सकता है, जो पिछले कुछ दिनों से नॉर्मल से दो से तीन डिग्री उपर चल रहा था। इस समय रांची का दिन का नार्मल टेंपरेचर 35 डिग्री है, पर यह पिछले दो से तीन दिनों से 38 डिग्री के आसपास था।

Global warming को challenge कर रही रांची
सीनियर जर्नलिस्ट और सोशल एक्टिविस्ट अशोक नागपाल बताते हैं कि रांची में मौसमी बदलाव के जो संकेत मिल रहे हैं, उनसे लगता है कि रांची का पुराना मौसम फिर से लौट आया है। इससे लग रहा है कि रांची ग्लोबल वार्मिंग को चुनौती दे रही है। वहीं, चैंबर के एक्स चेयरमैन केके साबू बताते हैं कि रांची के मौसम में आया बदलाव सुखद है। गर्मी बढऩे के साथ बारिश होने से लोगों को राहत मिल रही है।

दिन में 38.7, तो रात में 24.1 डिग्र्री टेम्परेचर
थर्सडे को रांची का दिन का टेम्परेचर 38.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं रात का टेम्परेचर 24.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन और रात दोनों का टेम्परेचर नॉर्मल से तीन डिग्री ऊपर रहा। रांची में अप्रैल में दिन का औसत तापमान 35.5 डिग्री और रात का 21.2 डिग्री रहता है। मौसम विज्ञान विभाग का मानना है कि अगले पांच दिनों तक रांची में आंशिक बादल छाए रहेंगे, वहीं 12 अप्रैल को गरज के साथ छींटे पडऩे के अलावा बारिश की भी संभावना है।

सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड 25 अप्रैल के नाम
रांची में अप्रैल में सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड 25 अप्रैल 1944 के नाम है। इस दिन रांची में 24 घंटे के दौरान 58.7 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी। यह 24 घंटे के दौरान रांची में अप्रैल में हुई बारिश का रिकार्ड है। वहीं पूरे अप्रैल महीने में सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड 1952 के नाम है। इस साल अप्रैल में 101.3 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी।