बजट में किया गया है बदलाव, आपत्ति के बाद करीब 19 लाख रुपये बढ़ाए

Meerut। नगर निगम मार्च तक शहर में विकास कराने के लिए एक बार फिर से पुनरीक्षित बजट तैयार कर रहा है। इसकी बैठक 24 फरवरी को होगी। कार्यकारिणी में पास होने के बाद इस बजट को बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। साथ ही विकास के लिए प्रस्ताव भी तैयार किए जाएंगे।

19 लाख रुपये की बढ़ोत्तरी

दरअसल, एक सप्ताह पहले नगर निगम के उपाध्यक्ष का चुनाव व पुनरीक्षित बजट की बैठक होनी थी। लेकिन बीजेपी कार्यकारिणी सदस्यों की आपत्ति के बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया था। वहीं दूसरी ओर नियमानुसार उपाध्यक्ष का चुनाव और पुनरीक्षित बजट की बैठक एक साथ हो ही नहीं सकती थी। बहरहाल नगर निगम ने आपत्तियों के निस्तारण के बाद 19 लाख रुपये की बढ़ोत्तरी की है। आपत्ति से पहले बजट 489 करोड़ रुपये था। उसको बढ़ाकर अब 508 करोड़ रुपये का कर दिया है।

इनके लिए की है मांग

नगर निगम ने पुनरीक्षित बजट के लिए नगर निगम ने नाला सफाई, सड़क निर्माण, सड़क मरम्मत, सफाई व्यवस्था, सफाई कर्मचारियों आदि चीजों के लिए बजट की मांग की है।

पुनरीक्षित बजट तैयार कर दिया गया है। 24 फरवरी को कार्यकारिणी की बैठक में इसको रखा जाएगा। वहां से पास होने के बाद बोर्ड बैठक में प्रस्ताव तैयार कर रखे जाएंगे। होली के बाद विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।

मनोज कुमार चौहान, नगर आयुक्त