हाथ में लगी है गोली

थाना न्यू आगरा बल्केश्वर के सीताराम कॉलोनी निवासी मुन्ना लाल गुप्ता मूल रूप से इटावा का रहने वाला है। कई सालों से बल्केश्वर में रहकर ठेकेदारी कर रहा है। परिवार में उसकी पत्नी के अलावा दो लड़की और दो लड़के हैं। गोली चलने की घटना को पुलिस से छिपा लिया गया।

मीडिया को भी भगाया

कान्ट्रैक्टर ने जीजी नर्सिंग होम में एडमिट करा दिया। पुलिस या मीडिया को गोली चलने की खबर नहीं लगी। मीडियाकर्मी खबर लेने के लिए पहुंचे तो परिजनों ने उनके साथ अभद्रता कर दी।

गोली मारने वाला भी है एडमिट

सटरडे शाम प्रेमिका के घर जाकर खुद को गोली मारने वाला प्रेमी भी जीजी नर्सिंग होम में एडमिट है। उसके सीने में गोली लगी थी। पुलिस ने मौके से तमंचा और खाली कारतूस बरामद कर लिया है। हॉस्पिटल में आईसीयू में एडमिट है।