कुछ भी मजाक कर जाते

जी हां फेसबुक जैसी सोशल मीडिया साइट पर लोग अक्सर ही किसी से कुछ भी मजाक कर जाते हैं। कई बार यह भी नहीं सोचते कि पता नहीं उनके मजाक से किसी को क्या फील होगा। ऐसे में ऐसा करने वालों के लिए इन दिनों एक चेतावनी भरा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स खुद को हिंदूवादी नेता बताते हुए अपना नाम दीपक शर्मा बताया है। यह शख्स एक दूसरे लड़के को जमकर पीटते हुए गालियां दे रहा है। इतना ही नहीं वह इस दौरान खुद कुबूल कर रहा है कि ये लड़का अक्सर ही उसके ऊपर फनी मेमे बनाता था। उसके साथ ही उसके धर्म का खूब बुरे तरीके से मजाक बनाता था। जिससे वह काफी परेशान हो गया था। ऐसे में उसने मजबूरी में यह कदम उठाया है।

दूसरे लोगों को दी चेतावनी

सबसे मजेदार बात तो यह है कि इस लड़के ने दूसरे लोगों को भी चेतावनी दी है। उसने कहा कि अगर आगे से किसी ने उसका या उसके धर्म का मजाक बनाया तो उसका भी यही हाल होगा। ऐसे में इस लड़के का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इसे लाखों की संख्या में लोग देख चुके और शेयर भी कर चुके हैं। लोग इस वीडियो पर अजीबो गरीब कमेंट भी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह लड़का इससे पहले भी कई बार ऐसे वीडियो अपलोड कर चुका है। हजारों की संख्या में इसे लोग फेसबुक पर फॉलो भी करते हैं।

अलग धर्म की दो महिलाएं एक-दूसरे के पति को किडनी देकर बचाएंगी जान

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk