-नाविकों ने किया बचाने का प्रयास, लेकिन नहीं हो सके सफल

ALLAHABAD:

करेली थाना क्षेत्र के गुरुसईया घाट के सामने यमुना नदी में परिजनों के साथ नहाते समय एक रिक्शा चालक गहरे पानी में चला गया। परिजनों के साथ घाट के किनारे मौजूद नाविकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। घंटों प्रयास के बाद रिक्शा चालक का शव पानी से निकाला गया।

शाहगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी सराय निवासी बब्बू (60) रिक्शा चलाकर परिजनों का भरण-पोषण करता था। वह बुधवार को दिन में परिजनों के साथ यमुना नदी में स्नान के लिए गुरुसइया घाट पर पहुंचा। स्नान के दौरान उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। परिजनों के शोर मचाने पर नाविकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। करेली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।