- व‌र्ल्ड स्टेंथ लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में खेलेंगे बिहार के खिलाड़ी

PATNA : अगर इरादे बुलंद हो तो आगे बढ़ना बेहद सहज हो जाता है। इस कथन को सच कर दिखाया है राजधानी पटना के दो जाबांज खिलाडि़यों ने। ख्8 मार्च तक बैंकाक (थाईलैंड) में आयोजित व‌र्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैम्पियनशिप के लिए पटना के दो स्टे्रंथ लिफ्टर रिमी शर्मा और रूपम शर्मा का चयन इंडियन टीम में हुआ है।

जानकारी बिहार स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एसोसिएशन की सेक्रेटरी दिपाली नंदी ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें कई देशों के खिलाड़ी पार्टिसिपेट करेंगे। बिहार से इन दो खिलाडि़यों का चयन किया गया है। दोनों ख्भ् मार्च की शाम कोलकाता से बैंकाक के लिए रवाना हो गए हैं।

कुश्ती और पॉवर लिफ्टिंग के लिए कर रहे मेहनत

पटना सिटी के पटन देवी के रहने वाले रूपम शर्मा और रिमी शर्मा पॉवर लिफ्टिंग के लिए निरंतर मेहनत कर रहे थे। खास बात यह है कि रिमी शर्मा बिहार की महिला कुश्ती टीम में अग्रणी रूप से शामिल रही हैं और कई बड़ी प्रतियोगिताओं में चैम्पियन रहीं हैं। अब इन्होंने ताकत और जोश के इस खेल में भी अपने को तैयार किया है। बिहार कुश्ती संघ के सेक्रेटरी कामेश्वर सिंह ने इस चयन के लिए उनके अभिभावक व उन्हें बधाई दी है।