RANCHI: झारखंड में बर्ड फ्लू की आहट के साथ ही हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट हो गया है। ऐसे में सिविल सर्जन ने सभी हॉस्पिटल्स को भी तैयारी करने को कहा है। यह देखते हुए राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में भी तैयारी कर ली गई है। वहीं आइसोलेशन वार्ड को भी अलर्ट कर दिया गया है। इतना ही नहीं, वार्ड के कमरे भी मरीजों के लिए रेडी हैं। इसके अलावा बचाव के लिए भी सभी जरूरी चीजें रखी गई हैं ताकि मरीजों के संपर्क में आने से खुद को डॉक्टर और नर्स बचा सकेंगे। वहीं स्पेशल डिस्पोजेबल ड्रेस भी चेकअप करने वाले डॉक्टरों के लिए होगा। हालांकि अबतक ऐसा कोई सस्पेक्टेड मरीज रांची में नहीं मिला है। इसके बावजूद विभाग एहतियात बरत रहा है ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

बर्ड फ्लू जैसी संक्रामक बीमारी हर तरह के ब‌र्ड्स में फैलती है और कभी-कभी ये इंसान को भी इफेक्ट कर देती है। इससे बचे रहने के लिए पॉल्ट्री फार्म में अच्छी से साफ-सफाई रखनी चाहिए। किसी दूसरे फार्म का इक्विपमेंट्स यूज नहीं करना चाहिए और यदि कोई बर्ड बीमार हो तो उसे फाल्क से अलग कर देना चाहिए, ताकि बाकी में बीमारी न फैले।

जीनत

बर्ड फ्लू खतरनाक बीमारी है। सुनने में आया है कि गोड्डा, गोमिया तक बर्ड फ्लू फैल चुकी है। रांची में न आ पहुंचे इसके लिए रांची के स्वास्थ्य विभाग को कुछ करना चाहिए।

शुभम कुमार

बर्ड फ्लू तेजी से फैलती है। अगर रांची में किसी एक को भी यह बीमारी हो जाती है तो बहुत जल्द यह पूरे शहर को इफेक्ट कर सकती है। स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए सोचने की जरूरत है।

हिमांशु मोदी

बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को पहले ही कुछ कदम उठा लेना चाहिए। बर्ड फ्लू जल्दी फैलने वाली बीमारियों में से एक है।

आनंद भगत

सब जानते हैं कि बर्ड फ्लू इनफेक्शियस बीमारी है। झारखंड के कुछ जिलों में बर्ड फ्लू फैल चुकी है। यह तेजी से फैलती है इसलिए इसकी रोकथाम के उपायों पर पहले ही स्वास्थ्य विभाग को सोच लेना चाहिए।

रोहित