लखनऊ (पीटीआई)। हाल ही में गुजरात में दुनिया की सबसे ऊंची 182 मीटर सरदार पटेल की मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का पीएम मोदी ने अनावरण किया है। वहीं अब इसके बाद उत्तर प्रदेश में भी 150 मीटर से भी ज्यादा ऊंची बनने की तैयारी होने की बात सामने आई है। इस संबंध में अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने पीटीआई को बताया कि अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की 151 मीटर ऊंची प्रतिमा बनाने का प्रस्ताव है।

संत तुलसीदास घाट के करीब मूर्ति निर्माण की संभावना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देव दीपावली के अवसर पर इसका ऐलान भी कर सकते हैं। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के मुताबिक प्रतिमा के लिए प्रतिमा किस जगह बनेगी इसके लिए मिट्टी का परीक्षण करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। अभी अधिकारी दो-तीन स्थलों को देख रहे हैं और मूर्ति के लिए सबसे अच्छी जगह का चयन करेंगे। वैसे भगवान राम की 151 मीटर ऊंची संत तुलसीदास घाट के करीब प्रतिमा का निर्माण होने की संभावना है।

दीपावाली आने दीजिए आप लोगों को अच्छी खबर मिलेगी
वहीं इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का कहना है कि यह अच्छी बात है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के अलावा योगी आदित्यनाथ  प्रमुख 'पीठ'  'पेठधेश्वर' के संत भी (प्रमुख) हैं। मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या को लेकर कोई योजना बनाई होगी जो भगवान राम की जन्मभूमि है और धार्मिक रूप से भी काफी मायने रखती है। उन्होंने सवांदाताओं से कहा कि कि दीपावाली आने दीजिए आपको अच्छी खबर मिलेगी।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी : दुनिया के सबसे ऊंचे 'लौह पुरुष', जानें टाॅप 10 ऊंची मूर्तियों में किनकी है सबसे लोकप्रिय

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का टिकट ऑनलाइन करें बुक, इतनी है कीमत

National News inextlive from India News Desk