- आईनेक्स्ट एक्टीविटी ' माई फैमली सुपर फैमली' में बच्चों ने दिखाया उत्साह

- मॉर्डन हेरिटेज एकेडमी में एक्टीविटी का हुआ शानदार आयोजन

GORAKHPUR: बच्चों के लिए उनकी फैमिली दुनिया में सबसे बेस्ट फैमिली होती है। जब भी उन्हें फैमिली की खूबियां बताने के लिए मंच मिलता है, तो वह शब्दों के माध्यम से अपने जज्बात शेयर करते हैं। को चयन करके अपनी बातों को रखते हैं। आईनेक्स्ट की ओर से बच्चों के लिए आयोजित एक्टीविटी 'माई फैमली सुपर फैमली' में मंगलवार को बच्चों ने अपनी फैमली की खूबियों को शब्दों में बयां किया। मॉर्डन हेरिटेज एकेडमी में क्लास फोर्थ से लेकर 8 तक के स्टूडेंट्स ने इस इवेंट में हिस्सा लेकर असरदार स्लोगंस और क्रिएटिव आ‌र्ट्स के थ्रू अपनी फीलिंग शेयर कीं।

सभी ने आई नेक्स्ट की कि तारीफ

आईनेक्स्ट माई फैमली सुपर फैमली कांटेस्ट के दौरान बेस्ट थ्री स्टूडेंट्स का चयन किया गया। स्कूल प्रबंधन ने आई नेक्स्ट के इस प्रोग्राम की जमकर तारीफ की। बच्चों ने एक स्वर से कहा कि हम अपनी फैमिली से बहुत प्यार करते हैं, आई नेक्स्ट के इस तरह प्रोग्राम से हमें अपनी फैमिली की खूबियां बताने का मौका मिला। इस तरह के प्रोग्राम का आयोजन हमेशा होना चाहिए। इससे हम अपने घर जाकर फैमिली मेंबर्स से यह भी बता सकते हैं कि उनको लेकर हमारी फीलिंग क्या है।

इन्होंने मारी बाजी

जूनियर वर्ग

रितिका यादव(क्लास- 5)- फ‌र्स्ट

दीप्ति अग्रहरि (क्लास- 5)- सेकेंड

आदित्य राज(क्लास- 6)- थर्ड

जया उपाध्याय (क्लास- 6)- कॉनसोलेशन

सीनियर वर्ग

तुषार पांडेय (क्लास-7)-फ‌र्स्ट

रुद्र मिश्रा (क्लास- 8)- सेकेंड

प्रबुद्ध सिंह(क्लास- 7)- थर्ड

तनुश्री मिश्र (क्लास- 8)- कॉनसोलेशन

आई नेक्स्ट को इस तरह के प्रोग्राम का आयोजन करके हम लोगों के अंदर अपने फैमिली मेंबर्स के बारे में क्या सोचते हैं, उसको बताने का एक प्लेटफॉर्म दिया है। इस तरह के आयोजनों की जितनी तारीफ की जाए कम है।

तुषार पांडेय, स्टूडेंट

हम लोग अभी तक अपने फैमिली के बारे में सोचते थे, लेकिन आई नेक्स्ट के इस प्रोग्राम से हमने अपनी फैमिली को लेकर अपनी फीलिंग शेयर करने का मौका दिया। इस प्रोग्राम में पार्टिसिपेट कर बहुत अच्छा लगा।

रितिका यादव, स्टूडेंट

आई नेक्स्ट के इस प्रोग्राम से बच्चों के अंदर आगे जाने के लिए एक मंच मिल रहा है। बच्चों ने जिस तरह से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, उससे यह लग रहा है कि उनके अंदर अपनी फैमिली की खूबियां बताने की काफी चाह थी, लेकिन आई नेक्स्ट ने उन्हें अब मौका दिया है।

केके मिश्रा, निदेशक मॉडल हेरिटेज एकेडमी