AGRA फतेहपुरसीकरी से रालोद के प्रत्याशी ठा। अमर सिंह व सिने तारिका सांसद क्9 मार्च को रोड-शो करेंगे। इस बारे में रालोद के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र धनगर ने बताया कि वे सीधे क्9 को हेलीकॉप्टर आगरा एयरपोर्ट पर आएगें, इसके बाद प्रात: 9 बजे से फतेहपुरसीकरी की पांचों विधान सभाओं में रोड-शो करेंगे। सबसे पहले वे घासी बाबा के मन्दिर पर जाकर माल्यार्पण करेंगे। किरावली में चौ। चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने बाद वे फतेहपुरसीकरी में दरगाह पर चादरपोशी करेंगे। रालोद पदाधिकारियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस मौके पर सुभाष गोयल, महेन्द्र प्रताप सागर, ब्रजेश चाहर, चौ। गोपीचन्द, सुरेन्द्र सिंह रावत, मानव चौधरी, ब्रजेश माहौर, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।