स्लग: रांची नगर निगम ने एमएसडब्ल्यू को सिटी की सफाई का दिया है जिम्मा

-कई इलाकों में नहीं उठ रहा कचरा, गंदगी और दुर्गध से लोग परेशान

RANCHI (15 July) : रांची नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। डोर टू डोर कलेक्शन में एजेंसी भी फेल साबित हो रही है। 9 महीने बीच जाने के बाद भी जब एजेंसी अन्य वार्डो को कवर नहीं कर पा रही है तो ऐसे में नगर आयुक्त ने कुछ दिन पहले एजेंसी को डिबार कर दिया था। इतना ही नहीं एजेंसी से तीन वार्ड भी वापस ले लिए गए थे। ऐसे में रांची नगर निगम एकबार फिर एमएसडब्ल्यू पर मेहरबानी दिखा रहा है। डिबार किए जाने के बाद भी निगम ने तीन महीने के अंदर ही एजेंसी को सभी वार्डो में सफाई शुरू करने का आदेश्ा दिया है।

ख्भ् साल के लिए है कांट्रैक्ट

सिटी में सफाई का जिम्मा एमएसडब्ल्यू को दिया गया है। जिसने निगम के साथ ख्भ् सालों का कांट्रैक्ट किया है। जिसके तहत वेस्ट से एनर्जी भी बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। लेकिन आजतक तो वेस्ट से एनर्जी बनाने के लिए प्लांट ही नहीं तैयार हो पाया है।

.

<द्गठ्ठद्द>क्कद्गश्रश्चद्यद्ग ष्श्रठ्ठठ्ठद्गष्ह्ल

नगर निगम की पहले की व्यवस्था ही ठीक थी। कम से कम लोगों के घरों से कचरा तो उठता था। लेकिन अभी तो गाड़ी आती है और चली जाती है। पता ही नहीं चलता है कि हमलोगों को कब कचरा डालना है। स्थिति काफी खराब हो गई है। कचरा नहीं उठने के कारण दुर्गध के बीच लोग रहने को मजबूर है।

कमर शाह

निगम हर बार एजेंसी को लाता है और सफाई व्यवस्था ठप हो जाती है। कुछ दिन तो सब ठीक चलता है। इसके बाद कचरा नहीं उठता है। लेकिन इन सबके बीच परेशानी तो हमलोगों को झेलनी पड़ती है। घर में कई दिनों तक कचरा पड़ा रहता है। इस वजह से काफी परेशानी होती है। निगम को सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर होने की जरूरत है।

अनिमा बोस

अगर रेगुलर कचरा कलेक्ट नहीं किया जाएगा तो लोगों को बीमारी हो जाएगी। इसके साथ ही मच्छरों का भी आतंक बढ़ जाएगा। अगर कचरा कलेक्ट करने में परेशानी हो रही है तो कम से कम दवा का तो छिड़काव रेगुलर कराना चाहिए। इसके साथ ही डिस्पोजल की भी व्यवस्था करने की जरूरत है।

अर्चना वर्मा

घरों से कचरा नहीं उठेगा तो हमलोग बीमार हो जाएंगे। कई बार तो ऐसा होता है कि कचरा कलेक्ट करने वाली गाड़ी ही नहीं आती है। इसलिए निगम को यह व्यवस्था तो जरूर करनी चाहिए कि हर दिन कचरा उठ जाए। आखिर हमलोग टैक्स तो इसलिए देते है कि बेहतर सुविधा मिले।

रेणु चोपड़ा

एजेंसी जब आई थी तो सिटी में सफाई ठीक हो रही थी। जैसे-जैसे एजेंसी को वार्ड मिलने लगे तो एजेंसी ने लापरवाही शुरू कर दी। कचरा हमारे घर में ही पड़ा रहता है। जिंगल बजने से पता चल जाता था कि गाड़ी आ रही है। अब तो वह भी बंद है।

नित सिन्हा

वर्जन

एजेंसी को सभी वार्ड देने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। कहीं कन्फ्यूजन था कि हमलोग एजेंसी को सभी वार्ड कवर करने के लिए कह रहे है। एजेंसी से तीन वार्ड वापस लिए गए है। और एजेंसी क्8 वार्डो में ही काम कर रही है। वेस्ट कलेक्शन को लेकर संबंधित अधिकारियों और सफाई कर्मियों को निर्देश दिया गया है। जल्द ही सारी व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।

-डॉ। शांतनु कुमार अग्रहरि, नगर आयुक्त, रांची नगर निगम