DHALBHUMGARH: धालभूमगढ़ इलाके में एनएच-फ्फ् के इडियन आयल के पास कमांडर जीप और ट्रेलर की सीधी भिड़ंत में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बुधवार की सुबह हुआ। एक्सीडेंट में चार लोगों को गंभीर रूप से हालत हो गए। इन्हें इलाज के लिए एमजीएम हॉस्पिटल भेजा गया है। जीप (जेएच0भ्ख् 8ब्8भ्) रोजाना टाटा खड़गपुर मेमू लोकल से अखबर का बंडल लेकर बहरागोड़ा तक जाती थी। रोज की तरह बुधवार की सुबह मालिक चंदन सिंह अखबार बंडल लोड कर यात्रियों को लेकर बहरागोड़ा जा रहा था। जीप में कुल 9 यात्री सवार थे। धालभूमगढ़ चौक के पूर्व ही रेलवे ओवर ब्रिज के समीप मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार टेलर की बॉडी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप का ऊपरी हिस्सा टूटकर करीब दो सौ मीटर दूर जा गिरा। एक्सीडेंट के बाद जीप में रखा अखबार एवं अन्य सामान सड़क पर बिखर गया। यह घटना सुबह लगभग भ् बजे की है। चौक के पास जमा लोगों ने आवाज सुनकर उसी ओर भागे मौके पर थाना प्रभारी राजेश कुमार व गोपाल हेम्ब्रम पहुंच कर घायल को पीएससी पहुंचाया।

थाना पहुंचे मृतक के परिजन

जीप ड्राइवर सह मालिक चंदन सिंह का घर धालभूमगढ़ चौक पर होने के कारण घटना के बाद चंदन के घर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन का रो-रो कर बुरा हल था। चंदन एक मिलनसार युवक था। वह अपनी जीप लेकर सुबह बहरागोड़ा से लोटने के बाद गुड़ाबंधा क्षेत्र में चलता था। सभी लोगों के प्रिय चंदन की मौत से लोग काफी दुखी थे। मृतकों में गुड़ाबंधा थाना क्षेत्र के आसनबीनी गांव की दो महिला थी। सूचना मिलने के बाद गुरूवारी लोहार के भाई रामू लोहार एवं शुरूबाली हांसदा का पुत्र जगन्नाथ हांसदा थाना पहुंचे।

रोज जाती थी जमशेदपुर

रामू एवं जगन्नाथ ने बताया कि गुरुवारी, शुरूबली व गांव का ही एक करूण मांडी रोजाना दातून व पत्ता बेचने टाटा जाती थी। दातून बेचने के बाद सुबह पहली लोकल ट्रेन से धालभूमगढ़ आती थी। यहां से गांव की ओर जाने वाली यात्री वाहन से गांव जाती थी। बुधवार को गांव की ओर जाने वाली यात्री वाहन नही आने के कारण चंदन की जीप में सवार हो गई। उसके साथ रांची के धुर्वा स्थित वर्मा कालोनी निवासी सह बहरागोड़ा अस्पताल के लैब टेकनिशियन रुपेश कुमार, बरिपादा कुलियाना निवासी गगन बेहरा सवार थे। इन सभी की मौत हो गई। इसके अलावा खंडामौदा के हीरा लाल पैड़ा, आसनबनी की करूणा मांडी, सराईकेला के विभूति प्रधान एवं एक अज्ञात व्यक्ति सवार थे।

ये मारे गए एक्सीडेंट में

क्। चंदन सिंह, धालभूमगढ़

ख्। रुपेश कुमर धुर्वा, रांची

फ्। गुरूवारी लोहार, आसनबनी

ब्। शुरूबारी हांसदा, आसनबनी

भ्। गगन बेहरा, कुलियाना बारिपदा

ये लोग हुए हैं घायल

क्। करूण मांडी आसनबनी गुडाबंधा

ख्। हीरा लाल पैडा, खंडामौदा, बड़शोल

फ्। विभूति प्रधान, सराईकेला।