-1 जनवरी 2014 से 31 मार्च 2017 तक हुए 2962 रोड एक्सीडेंट

-प्रतिमाह 30 से अधिक लोगों ने गंवाई जान, 2206 लोग हुए हैं घायल,

BAREILLY: बरेली की सड़कें लगातार खूनी होती जा रही हैं। 1 जनवरी 2014 से 31 मार्च 2017 तक 36 महीनों में 1221 लोगों को खूनी सड़कें लील गई। इस दौरान कुल 2962 रोड एक्सीडेंट हुए। एक्सीडेंट में घायल 2206 लोग आज भी इसका जख्म झेल रहे हैं। इन एक्सीडेंट्स के लिए रोड पर गड्ढे और कट अधिक जिम्मेदार हैं। शायद यही वजह है कि सीएम योगी आदित्यनाथ में यूपी की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का सख्त आदेश ि1दया है।

बरेली में 5 बड़े हादसे

10 जनवरी 2017-फतेहगंज पश्चिमी में दो प्राइवेट बसों की आपस में टक्कर हो गई थी। हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 6 लोगों की जान चली गई थी। हादसा धनेहटा फाटक पर हुआ था। इस हादसे में 14 लोग घायल भी हुए थे। अधिकांश मृतक लखीमपुर खीरी के रहने वाले थे।

23 दिसंबर 2016-बिथरी चैनपुर थाना अंतर्गत बड़ा बाईपास पर घने कोहरे में एक साथ 18 वाहन आपस में टकरा गए थे। हादसे में दो ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई थी और करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। हादसे के लिए आरटीओ चेकिंग के दौरान वसूली वजह बताई गई थी।

5 मार्च 2016-पीलीभीत बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने तांगा को टक्कर मारने के बाद विक्रम में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में हाफिजगंज व नवाबगंज के रहने वाले 9 लोगों की जान चली गई थी। हादसे के बाद सबक लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने इस रोड पर हैवी व्हीकल की दिन में एंट्री पर रोक लगा दी थी।

19 दिसंबर 2015- सीबीगंज थाना अंतर्गत बड़ा बाईपास पर पुलिस की वसूली के डर से ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ट्रक में जाकर टकरा गई थी। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई थी और दो लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए थे।

28 मई 2014- फतेहगंज पूर्वी में एनएच 24 पर बड़े गड्ढे में बस पलटने से 12 यात्रियों की मौत हो गई थी। हादसे में 66 लोग घायल हुए थे। सभी एक धार्मिक स्थल से लौट रहे थे। हादसे के बाद हाइवे के जल्द से निर्माण के आदेश दिए थे, लेकिन तीन साल बाद भी हाइवे बनकर तैयार नहीं हो सका है।

39 महीने में हादसों की डिटेल

-1221 लोगों की गई जान

- 2962 हादसे हुए

- 2206 लोग हुए घायल

वर्ष 2014 के आंकड़े

एक्सीडेंट डेथ इंजर्ड

803 330 493

वर्ष 2015 के आंकडे़

एक्सीडेंट डेथ इंजर्ड

877 310 609

वर्ष 2016 के आंकडे़

एक्सीडेंट डेथ इंजर्ड

1054 475 905