भगवान टॉकीज पर लगा जाम

संडे मॉर्निंग भगवान टॉकीज चौराहे पर जाम लगने से हजारों लोग फंस गए। जाम लगने का कारण ये था कि दो सबइंस्पेक्टर और सिपाहियों की मदद से रास्ते को रोक दिया गया था.  जाम में प्रमुख सचिव की फैमिली के साथ सुप्रीमकोर्ट के रिटायर जज भी फंस गए। उन्होंने इसकी जानकारी प्रशासन से मांगी। पुलिस प्रशासन ने जानकारी की तो सबइंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार, संजीव दुबे कांस्टेबल सुरेश और रघुवीर भगवान टॉकीज से दयालबाग तक का रास्ता रोके हुए थे।

दोपहर तक कर दिया सस्पेंड

एसएसपी शलभ माथुर ने चारों को दोपहर तीन बजे तक संस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह अपने बेटे और बहू के साथ दयालबाग जा रहे थे। वे लोग जाम में न फंसे इसके लिए सीनियर ऑफिसर ने अनऑफिसियल लगा दिया था। एक्स डीजीपी प्रोटोकॉल में नहीं आते कि उनके लिए रास्ता रोका जाए। लेकिन इसकी जांच एएसपी केपी यादव को दी गई है कि रास्ता रोका गया है कि नहीं.