- फेस्टिव सीजन में यात्रियों की संख्या को देखते हुए दिल्ली समेत विभिन्न रूटों में बढ़ाई गई 250 बसें

- दिल्ली के लिए यात्रियों को चौबीस घंटे झकरकटी बस अड्डे से मिलेंगी बस

KANPUR। होली के त्योहार पर परिवहन विभाग ने यात्रियों को तोहफा दे दिया है। यात्री सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने झकरकटी बस अड्डे से विभिन्न रूटों में 250 बसें बढ़ाई हैं। झकरकटी बस अड्डा के एआरएम राजेश कुमार बताते हैं कि कानपुर से विभिन्न रूटों में अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। साथ ही कुछ रूटों में बसों के फेरे भी बढ़ा ि1दए हैं।

दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा बसें

आरएम राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों को कानपुर से दिल्ली के लिए चौबीस घंटे बस सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि त्योहार में सबसे अधिक दिल्ली रूट की बसों में सीट को लेकर मारा मारी होती है। इसके चलते सबसे अधिक बसें दिल्ली के लिए लगाई गई है।

एक्स्ट्रा कर्मचारी लगाए गए

परिवहन निगम आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि झकरकटी अंतर्राज्यीय बस अड्डा है। इसके चलते त्योहारों में वहां यात्रियों की अधिक भीड़ होती है। होली में बस अड्डे में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए झकरकटी में अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जो बसों की संचालन व्यवस्था संभालेंगे। साथ ही यात्री सुविधा के चलते समय-समय पर एनाउंसमेंट कर बसों की स्थिति की जानकारी भी यात्रियों को उपलब्ध कराएंगे।

डग्गेमार चालकों पर कार्रवाई

झकरकटी बस अड्डे में डग्गेमारी कर परिसर के बाहर सवारी भरने वाले बस चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। बस अड्डा एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते परिसर के अंदर ही प्लेटफार्म पर बसें मिलेंगी। परिसर के बाहर बस में यात्रियों को बैठाने पर चालक को दंडित कर जुर्माना वसूल किया जाएगा।

इन रूटों में लगी इतनी बसें

रूट बसें

दिल्ली 120

आगरा 32

जयपुर 12

लखनऊ 65

झांसी 15

रायबरेली 51

हरदोई वाया बिल्हौर 30

बिधूना वाया लखनऊ 23

वाराणसी 13

गोरखपुर, देवरिया 30

इलाहाबाद 43

बलरामपुर, बहराईच 15

राठ, महोबा 15

फतेहपुर, चित्रकूट 46