बदमाश कभी दोस्त, कभी रिश्तेदार तो कभी मीटर रीडर बनकर घरों में घुसते हैं और वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल जाते हैं। इस बार वो पति के दोस्त बनकर आए। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला हथियारों दम पर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद महज पांच मिनट के अंदर करीब चार लाख की ज्वेलरी, कैश और मोबाइल फोन लूटकर निकल गए। जाने से पहले मेन गेट को बाहर से लॉक कर गए।


उसने सोचा बच्चे आ गए
रतनलाल नगर के श्री ओम वाटिका अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर के फ्लैट नंबर एस-3 में बिजनेसमैन राजेश जिमनानी फैमिली के साथ रहते हैं। घर में वाइफ संजना जिमनानी, बेटा प्रियांशु और बेटी कनिका हैं। वेडनेसडे को सुबह 7 बजे रोज की तरह दोनों बच्चे स्कूल चले गए। 10 बजे राजेश भी ऑफिस चले गए। संजना घर में अकेली थीं। करीब 12 बजे का वक्त था, संजना बच्चों के लौटने का वेट कर रही थीं। तभी दो बार डोर नॉक हुआ। दरवाजा खोला तो कूड़े वाला था। कूड़ा देकर संजना अंदर आ गईं। 10 मिनट बाद दरवाजे पर फिर दस्तक हुई। गेट खोला तो दो अंजान लडक़े थे और पति राजेश को पूछ रहे थे। लडक़ों ने खुद को राजेश का दोस्त बताया।


शोर मचाया तो जान से जाओगी 
संजना ने कंफर्म करने के लिए अपने मोबाइल से राजेश का नंबर डायल करने लगी। इतने में लडक़े संजना को धक्का देकर अंदर घुस आए। मोबाइल छीन लिया और तमंचे की बट से पीटना शुरू कर दिया। हाथों से सोने की चूडिय़ां और कान से बाले उतरवा लिए। इसके बाद दुपट्टे से संजना के हाथ-पैर बांध दिए। शोर मचाने की कोशिश की तो एक बदमाश तमंचे में कारतूस लोड करने लगा। संजना से ये भी कहा कि दोनों बच्चों का किडनैप कर लिया है। शोर मचाओगी तो तुम्हारे साथ बच्चे भी जान से जाएंगे। बदमाशों ने संजना को बेडरूम में डाल दिया। इसके बाद आलमारी में रखी ज्वेलरी और कैश लेकर निकल गए। बाहर से दरवाजे को भी लॉक कर गए। लुटेरों में महज 5-7 मिनट में घटना को अंजाम दिया.


SP West पहुंचे मौके पर
संजना ने किसी तरह हाथ-पैर खोले और छज्जे की तरफ गईं। ग्राउंड फ्लोर में रहने वाली समीक्षा को आवाज दी। संजना को बदहवास देखकर समीक्षा दौडक़र सेकेंड फ्लोर पर पहुंची। संजना को काफी चोटें आई थी। समीक्षा ने फोन पर राजेश को घटना की जानकारी दी और पुलिस को भी फोन किया। घर में लूट की खबर लगते ही अपार्टमेंट में लोगों की भीड़ लग गई। एसपी वेस्ट संजय कुमार और सीओ गोविंद नगर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।


न guard न CCTV Camera
पुलिस के हुलिया पूछने पर संजना ने बताया कि एक लडक़ा लंबा और दूसरा नाटा था। दोनों का रंग काला था और जींस पहने हुए थे। बोलचाल की भाषा से वो देहात के लग रहे थे। संजना के मुताबिक, बदमाश चार लाख की ज्वेलरी 4 हजार कैश, मोबाइल फोन ले गए। हुलिए के आधार पर लुटेरों का स्केच बनवाया जा रहा है। अपार्टमेंट में सिक्योरिटी के नाम पर एक गार्ड तक नहीं है। सीसीटीवी कैमरे कहीं भी नहीं लगे हैं। कोई भी कभी भी बिना रोक-टोक आ सकता है.