- पति काम पर गया और घर में पत्नी से हो गई लूट

Meerut : टीपी नगर थाना एरिया के मलियाना में सोमवार की रात बदमाशों ने महिला को अकेला देख नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। साथ ही महिला के बेहोश होने पर जेवरात और नकदी लूटकर ले गए। सुबह जब महिला का पति लौटा तो इसकी जानकारी उसको लगी। उसने अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह है मामला

मलियाना स्थित शुगर मिल कॉलोनी में रहने वाला अमित परतापुर की एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी ड्यूटी रात में होती है। घर पर उसकी पत्नी रेखा अकेली रहती है। सोमवार की रात भी वह फैक्ट्री निकल गया था। मंगलवार की सुबह जब वह वापस लौटा तो उसने अपनी पत्नी को बेहोश पाया। उसने आसपास के लोगों को बुलाया और अपनी पत्नी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला को होश आया तो उसने अपने साथ आप बीती सुनाई। उसने बताया कि करीब सात बजे दो युवक आए थे। जिन्होंने उसके पति के बारे में पूछा और रुमाल उसको सुंघा दिया। फिर उसको कुछ पता नहीं चला। बदमाश महिला से जेवरात, मोबाइल और नकदी लूटकर ले गए।