1. रोहित शर्मा

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंदौर में इतिहास रच दिया। रोहित ने धुआंधार पारी खेलते हुए 35 गेंदों में शतक ठोक दिया। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 118 रन बनाए। यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज का टी-20 में सर्वाधिक स्कोर है। इस पारी में रोहित ने 10 छक्के, और 12 चौके लगाए। रोहित की शानदार इनिंग की बदौलत भारत ने भी टी-20 में अपना सर्वाधिक स्कोर 260 रन बना लिया।

टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले 10 बल्‍लेबाज,रोहित के साथ यह भारतीय भी लिस्‍ट में

2. डेविड मिलर

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर भी रोहित के बराबर हैं। मिलर ने इसी साल अक्टूबर में 35 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी। मिलर ने यह शतक बांग्लादेश के विरुद्ध बनाया था।

टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले 10 बल्‍लेबाज,रोहित के साथ यह भारतीय भी लिस्‍ट में

3. रिचर्ड लेवी

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रिचर्ड लेवी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ लेवी ने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। लेवी ने यह रिकॉर्ड 2012 में हैमिल्टन में बनाया था।

टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले 10 बल्‍लेबाज,रोहित के साथ यह भारतीय भी लिस्‍ट में

4. फॉफ डु प्लेसिस

लिस्ट में चौथा नाम भी साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी का है। साउथ अफ्रीका के धुरंधर बल्लेबाज फॉफ डु प्लेसिस ने 46 गेंदों में शतक ठोका था। यह रिकॉर्ड उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2015 में बनाया था।

टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले 10 बल्‍लेबाज,रोहित के साथ यह भारतीय भी लिस्‍ट में

5. केएल राहुल

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज केएल राहुल भी इस लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहे। राहुल ने पिछले साल ही वेस्टइंडीज के विरुद्ध 46 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की थी।

टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले 10 बल्‍लेबाज,रोहित के साथ यह भारतीय भी लिस्‍ट में

6. एरोन फिंच

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरोन फिंच भी तेजतर्रार पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। फिंच ने 2013 में इंग्लैंड के विरुद्ध 47 गेंदों में शतक बनाया था। यह उनकी सबसे तेज पारी थी।

टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले 10 बल्‍लेबाज,रोहित के साथ यह भारतीय भी लिस्‍ट में

7. क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के सबसे खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल तो टी-20 के बादशाह हैं। गेल ने इंग्लैंड के विरुद्ध 2016 में 47 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी कर ली थी।

टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले 10 बल्‍लेबाज,रोहित के साथ यह भारतीय भी लिस्‍ट में

8. इविन लुईस

वेस्टइंडीज के इविन लुईस ने भारत के खिलाफ 48 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। लुईस ने यह रिकॉर्ड पिछले साल ही बनाया था।

टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले 10 बल्‍लेबाज,रोहित के साथ यह भारतीय भी लिस्‍ट में

9. ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल भी टी-20 के महारथी हैं। मैक्सवेल ने श्रीलंका के विरुद्ध 2016 में 49 गेंदों में शतक ठोक दिया था।

टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले 10 बल्‍लेबाज,रोहित के साथ यह भारतीय भी लिस्‍ट में

10. क्रिस गेल

इस लिस्ट में 10वें नंबर पर भी क्रिस गेल का नाम है। गेल ने 10 साल पहले 207 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।

टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले 10 बल्‍लेबाज,रोहित के साथ यह भारतीय भी लिस्‍ट में

Cricket News inextlive from Cricket News Desk