तैयारियां काफी तेजी से चल रही

हाल ही में टीम इंडिया के स्पिनर हरभजन सिंह शादी के बाद अब टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा भी शादी की तैयारियां करने लगे हैं। रोहित शर्मा काफी समय से अपनी 28 साल की गर्लफ्रेंड रितिका साजदेह के साथ चर्चा में हैं। हालांकि रोहित शर्मा और रितिका साजदेह की इंगेजमेंट करीब करीब छह महीने पहले हो चुकी है और वे अब शादी के बंधन में बंधने वाले है। कहा जा रहा है कि रोहित अपनी मगंतेर रितिका साजदेह से 13 दिसंबर 2015 को शादी करेंगे। जिसके चलते शादी की तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं।  इनकी शादी का कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा स्थित एक फाइव स्टार होटल रखा जाएगा। इस शादी में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार व दोस्त शामिल होंगे।

6 साल से एक दूसरे को जानते

इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि उद्योग जगत, खेल जगत और फिल्म जगत की कई हस्ितयां इसमें शामिल होंगी। वहीं सूत्रों की रोहित शर्मा की शादी की तारीख उनके मैच को देखकर निकाली गई है। ताकि शादी और मैच आस पास न हो और वे खुलकर मस्ती कर सकें। बतातें चलें कि रितिका मुंबई की ही रहने वाली हैं। दोनों एक-दूसरे को 6 साल से काफी करीब से जानते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि मिसेज रोहित शर्मा बनने वाली रितिका स्पोट्र्स मैनेजर हैं। बताते चलें कि अभी कल 29 अक्टूबर को भारतीय टीम के लेग स्पिनर हरभजन सिंह शादी के बंधन में बधें हैं।

inextlive from Sports News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk