374 स्टूडेंट्स का हुआ नीट डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन

15 काउंटर पर पहुंचे 550 स्टूडेंट्स

नीट के तहत डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का दूसरा दिन

Meerut। एमबीबीएस और बीडीएस में एडमिशन की दौड़ में शामिल दूसरे स्टेट के स्टूडेंट्स के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए स्टूडेंट्स और फैकल्टी के लिए सिरदर्द बन गया है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दूसरे दिन भी काफी स्टूडेंट्स को मूल निवास प्रमाण पत्र की वजह से वापस लौटना पड़ा। हालांकि नीट एडमिशन के नोडल इंचार्ज डॉ। विभू साहनी ने ऐसे स्टूडेंट्स को फ‌र्स्ट फेस के लिए मूल निवास सर्टिफिकेट 30 जून तक कभी भी दिखाकर डॉक्यूमेंट वेरिफाइड कराने की छूट दी है। इससे छात्रों को बड़ी राहत िमली है।

यह है परेशानी

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में नीट के तहत एडमिशन के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफकेशन सेंटर बनाया गया है। यहां राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई अन्य राज्यों से भी स्टूडेंट्स आ रहे हैं लेकिन इन स्टूडेंट्स के पास निवास स्थान का मूल प्रमाण पत्र नहीं हैं। नियमानुसार दूसरे स्टेट के स्टूडेंट्स को मूल निवास प्रमाण जरूरी देना है जबकि यूपी के दूसरे शहरों के स्टूडेंट्स के लिए सामान्य निवास प्रमाण पत्र ही मान्य है।

यह रही स्थिति

बुधवार को सुबह 10 बजे से देर शाम 8 बजे तक वेरिफिकेशन कार्य चला।

भीड़ को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने फ‌र्स्ट कम के आधार पर वेरिफिकेशन किया।

दूसरे दिन 374 स्टूडेंट्स का वेरिफिकेशन हो पाया।

550 स्टूडेट्स की फाइलिंग हुई।

479 से 371 मा‌र्क्स तक के स्टूडेंट्स बुधवार को शामिल हुए

370 मा‌र्क्स से 288 मा‌र्क्स तक के सभी स्टूडेंट्स का वेरिफिकेशन होगा।

370 मा‌र्क्स से ऊपर के स्टूडेंट्स भी वेरिफिकेशन करवा सकते हैं।

दिल्ली, गाजियाबाद, हरियाणा,पंजाब व यूपी के अलग-अलग शहरों से स्टूडेंट्स शामिल हुए।

यह वैरिफिकेशन 30 जून तक चलेगा।

मूल निवास प्रमाण पत्र के बारे में हमें जानकारी नहीं थी। वेरिफिकेशन नहीं हो पाया।

अभिषेक

मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं हैं। हालांकि अभी टाइम दिया गया है।

तुषार

मूल निवास प्रमाण पत्र की दिक्कत अधिक बनी हुई हैं। स्टूडेंट्स को 30 जून तक मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाकर डॉक्यूमेंट्स चेक करवाने का मौका दिया गया है।

डॉ। विभू साहनी, नोडल इंचार्ज-नीट एडमिशन, मेडिकल कॉलेज

दूसरी मेरिट के बाद भी कॉलेजों को छात्रों का इंतजार

20 प्रतिशत सीटें ही भर पाई है पहली मेरिट से

30 जून तक होंगे दूसरी मेरिट से एडमिशन

650 एडमिशन तकरीबन हुए दूसरी मेरिट से

कॉलेजों को स्टूडेंट्स का इंतजार

सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में दूसरी मेरिट लिस्ट के एडमिशन बुधवार से शुरू हो गए। पहले दिन स्टूडेंट्स में एडमिशन को लेकर खास क्रेज दिखाई नहीं दिया। कॉलेजों में नाम मात्र के एडमिशन ही हुए। पहली मेरिट से भी सीसीएसयू की कुल 20 प्रतिशत सीटें ही भर पाई हैं। जबकि दूसरी मेरिट के एडमिशन 30 जून तक चलेंगे।

नहीं भर पा रही सीटें

सीसीएसयू में चल रही एडमिशन प्रक्रिया के तहत दूसरी मेरिट जारी होने के बाद भी सीटें भरती दिखाई नहीं दे रही हैं। बीए कोर्स अभी भी स्टूडेंट्स की पहली पसंद हैं। दूसरी मेरिट के तहत बुधवार को मेरठ व सहारनपुर मंडल में करीब 676 एडमिशन हुए। जिसमें मेरठ के करीब 57 कॉलेजों में एडमिशन हुए। जिसमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी एग्री। कोर्सेज के मुकाबले बीए में ज्यादा सीटें भर रही हैं। मेरठ कॉलेज में बीए की 880 सीट में से 258 सीटें भरी हैं, जबकि डीएन कॉलेज में बीए की 372 सीटों में से 15 सीटें भरी हैं। फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज में बीए की 280 में से 17 सीटें ही भर पाई हैं। आरजी डिग्री कॉलेज में 960 सीटों में से 289 सीटें ही भरी हैं। इसके अलावा एनएएस डिग्री कॉलेज में 560 में से 55 सीटें बीए की भरी हैं। कनोहरलाल डिग्री कॉलेज में बीए में 425 में 159 सीटें ही भरी है।

30 जून तक होंगे एडमिशन

दूसरी मेरिट के एडमिशन 30 जून होंगे। पहली मेरिट के तहत स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के तहत धर्म, जाति, मोबाइल नंबर व मा‌र्क्स में कई गलतियां की थी। सीसीएसयू के प्रेस प्रवक्ता डॉ। प्रशांत कुमार ने बताया स्टूडेंट्स को मेरिट में नाम आने की सूचना फोन पर मैसेज के जरिए दी गई है। साथ ही फार्म को ध्यान से भरने के लिए भी कहा गया है।