- कांस्टीट्यूशन के सवालों में उलझे कैंडिडेट

- आरआरसी के ग्रुप डी एग्जाम में आए एक दर्जन से अधिक कांस्टीट्यूशन से संबंधित क्वैश्चन

- टफ क्वैश्चन ने कैंडिडेट्स को किया परेशान

ALLAHABAD: अरे ये क्या? आरआरसी का ग्रुप डी एग्जाम हो रहा है या फिर आईएएस-पीसीएस का एग्जाम कंडक्ट कराया गया है। रविवार को आरआरसी के ग्रुप डी एग्जाम में शामिल होने वाले ज्यादातर कैंडिडेट्स ने यही सवाल किया। जब कैंडिडेट्स ने क्वैश्चन पढ़ा। क्वैश्चन पेपर में शामिल कांस्टीट्यूशन से संबंधित करीब एक दर्जन से अधिक क्वैश्चन ने ज्यादातर कैंडिडेट्स का सिर घूमा दिया। मैथमेटिक्स, रिजनिंग के साथ ही जनरल नॉलेज से जुड़े क्वैश्चन का आंसर देने में कैंडिडेट्स को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई, लेकिन कांस्टीट्यूशन से जुड़े सवालों ने उलझा दिया।

अजब-गजब सवाल

ग्रुप डी एग्जाम में शामिल होने पहुंचे, कैंडिडेट, मैथ, साइंस, रिजनिंग के साथ ही अन्य सब्जेक्ट की तैयारी करके पहुंचे थे। लेकिन कांस्टीट्यूशन ऑफर इंडिया की ओर ज्यादातर ने ध्यान नहीं दिया। जबकि आरआरसी के ग्रुप डी एग्जाम में इस बार कांस्टीट्यूशन से संबंधित क्वैश्चन को ज्यादा स्थान मिला। क्वैश्चन पेपर में एक क्वैश्चन आया कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति को सरकार से सूचना प्राप्त करने की शक्ति प्रदान करता है? इस सवाल ने कैंडिडेटों को काफी परेशान किया।

सवालों ने कैंडिडेट को किया परेशान

पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण स्तर पर योजना के विकेंद्रीकरण के लिए स्थापित हुई थीं, जम्मू तथा कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा मिला है, यह भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, क्9ब्7 के द्वारा प्रदान किया गया था। भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति को सरकार से सूचना प्राप्त करने की शक्ति प्रदान करता है। किन मुद्दों पर राज्यपाल राष्ट्रपति को अनुशंसा कर सकता है.? भारतीय संविधान निकटता से ब्रिटिश संसदीय मॉडल का अनुसरण करता है।

आरआरसी के ग्रुप डी एग्जाम को लेकर हमने काफी तैयारी की थी। हर सब्जेक्ट पर फोकस किया था, लेकिन कांस्टीट्यूशन से संबंधित सवालों की झड़ी लग जाएगी। ऐसा कभी नहीं सोचा था।

कपिल सिंह

झांसी

देखिये, हर काम का एक मानक है। अब ग्रुप डी के पद के लिए अगर आईएएस-पीसीएस का नॉलेज लेवल डिसाइड किया जाए तो, ये गलत है। तरीका फेयर और स्मूद होना चाहिए।

कौशल साहू

कानपुर

मैंने, जब पेपर देखा तो क्वैश्चन देख कर मेरा माथा घूम गया। ऐसे-ऐसे सवाल थे, जो मैंने पहली बार सुने। अब ग्राम पंचायत से संबंधित सवालों ग्रुप डी से क्या मतलब। आईएस-पीसीएस का एग्जाम नहीं हो रहा है कि किसी भी फील्ड से क्वैश्चन शामिल किया जाए।

महेंद्र साहू

आगरा