--रांची यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन इलेक्शन का निकला रिजल्ट

राज्य की चार यूनिवर्सिटी में परचम लहरानेवाली एबीवीपी को रांची यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स यूनियन इलेक्शन में कड़ी टक्कर मिली है। रांची यूनिवर्सिटी के 18 कॉलेजों में 90 पदों के लिए हुए चुनाव में एबीवीपी ने 41 सीटें हासिल की है, जबकि बाकी 49 सीटें आदिवासी छात्र संघ (एसीएस), आजसू और दूसरे संगठनों के खाते में गई हैं। बताते चलें कि राज्य की चारों यूनिवर्सिटी में एबवीपी ने परचम लहराया, लेकिन रांची यूनिवर्सिटी में आदिवासी छात्र संघ ने एबीवीपी को कम सीटों पर रोका।

शनिवार को परिणाम

रांची यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव का परिणाम शनिवार को जारी हो गया। कॉलेज स्तरीय छात्र संघ चुनाव में सबसे ज्यादा जीत 41 सीटों पर एबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों को ही मिले हैं। आदिवासी छात्र संघ (एसीएस)के 26 प्रत्याशियों ने डंका बजाया है। आजसू समर्थित 14 और झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) समर्थित छह प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। जीत के ये दावे सभी छात्र संगठनों के अपने-अपने हैं। शनिवार को छात्र संघ चुनाव के परिणाम शाम के चार बजे के बाद से आने शुरू हो गए थे। रांची यूनिवर्सिटी के अंतर्गत सभी 17 कॉलेजों में मतगणना केंद्र बनाया गया था। परिणाम जानने के लिए सभी उम्मीदवार बूथ पर डटे रहे। आठ राउंड में चले मतगणना में दिन भर उलटफेर होता रहा। पांच-पांच पदों के लिए 17 कॉलेजों में चुनाव शनिवार को हुआ था। इसमें 27194 वोट पड़े थे।

फाइनल रिजल्ट

डोरंडा कॉलेज की सभी 5 सीटों पर ABVP का कब्जा

RLSY कॉलेज की सभी 5 सीट पर ABVP का कब्जा

JN कॉलेज धुर्वा की सभी 5 सीट पर ABVP का कब्जा

मारवाड़ी कॉलेज में 3 सीट पर AJSU और 2 सीट पर ABVP का कब्जा

रांची कॉलेज में 4 सीट पर ACS और 1 सीट पर ABVP का कब्जा

पीजी डिपार्टमेंट में 3 सीट पर JCM का कब्जा तो 1-1 पर AJSU और ABVP

बुंडू कॉलेज की सभी 5 सीट पर आदिवासी ACS का कब्जा