- शुक्रवार को आरटीओ ने चलाया अराजक टैंपो वालों के खिलाफ अभियान, देहात के परमिट पर सिटी में लगा रहे थे दौड़

KANPUR। आरटीओ प्रवर्तन दल ने अवैध और अराजकता कर रहे टेंपो के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें कई ऐसे टैंपो मिले। जिनके परमिट खत्म हो चुके थे, लेकिन फिर भी वो धड़ल्ले से दौड़ लगाए हुए थे।

देहात का परमिट दौड़ रहे थे सिटी में

नौबस्ता, रामादेवी, जाजमऊ, सीटीआई, विजय नगर में टेंपो चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में 25 टेंपों ऐसे मिले, जिनके परमिट की वैधता समाप्त हो चुकी थी। वहीं ऐसे भी कई टैंपो मिले, जिनके परमिट तो देहात के थे लेकिन वो सिटी में चल रहे थे।

पुलिस के संरक्षण में खेल

सिटी में इस समय 3804 टेंपो के परमिट हैं, लेकिन हकीकत में करीब 7 हजार टैंपो चल रहे हैं। उनमें 500 से अधिक ऐसे परमिट हैं जो टेंपो से आटो में बदल गए। सूत्रों ने बताया कि दरअसल ये सारा खेल पुलिस की शह पर होता है। टैंपो के रूट बनाए गए लेकिन ये सब धड़ाम हो गया।

'कई ऐसे टेंपो मिले हैं जो देहात के बजाय शहर में दौड़ रहे हैं। कई टेंपो के परमिट की वैधता समाप्त हो चुकी। टैंपो वालों के ऊपर नकेल सकी जाएगी। प्रवर्तन दल का अभियान जारी रहेगा.'

- वीके सिंह, आरटीओ