-मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियां पहुंची पहडि़या

-आठ स्ट्रांग रूम में जमा हुए मतदान के लिए इस्तेमाल किए गए ईवीएम

VARANASI@inxt.co.in

VARANASI : मतदान खत्म होने के बाद सोमवार की शाम सात बजे से पोलिंग पार्टियों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया। एक के बाद एक बसों में सवार होकर पोलिंग पार्टियां ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने के लिए पहडि़या पहुंचने लगीं। इनकी वजह से पहडि़या मंडी के अंदर और बाहर जाम की स्थिति हो गयी। पोलिंग पार्टियों में जल्द से जल्द ईवीएम जमा करके जिम्मेदारी से मुक्त होने की होड़ लगी रही। इसकी वजह से आपाधापी की स्थिति रही। वहां मौजूद ऑफिसर्स ईवीएम को जमा करने और सिक्योरिटी परसन जाम को संभालने में लगे रहे।

पहले शहर का पहुंचा ईवीएम

शाम को छह बजे मतदान खत्म होने के बाद मतदान में इस्तेमाल ख्भ्97 ईवीएम को लेकर पोलिंग पार्टियों का पहडि़या पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। इनमें बनारस संसदीय क्षेत्र के साथ चंदौली और मछली शहर संसदीय क्षेत्र में मतदान के लिए इस्तेमाल किए गए ईवीएम भी शामिल हैं। इन्हें सेफ रखने विधानसभावार आठ स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जैसे-जैसे जिस विधानसभा के ईवीएम आते गए वैसे-वैसे उन्हें पहले से तय स्ट्रांग रूम में रखा गया। सबसे पहले शहर के ईवीएम पहडि़या पहुंचे। रूरल एरिया में मौजूद पोलिंग पार्टियों को पहुंचने में देर हुई।

देर तक लगा रहा जाम

बसों समेत अन्य गाडि़यों में सवार पोलिंग पार्टियों के पहडि़या पहुंचने जाम की स्थित हो गयी। शाम सात बजे तक कुछ पार्टियां पहुंचा। रात आठ बजे तक इनकी संख्या में इजाफा होता गया। रात नौ बजे तक हालत यह रही है कि पहडि़या मंडी के अंदर जहां ईवीएम जमा किया जाना था वहां तिल रखने की जगह नहीं बची थी। वहीं मंडी के बाहर बड़ी-बड़ी गाडि़यों की भीड़ लगी रही। गाडि़यां बड़ी मुश्किल से मंडी के अंदर जा पा रही थी। इसकी वजह से रोड भी जाम की चपेट में आ गयी। एक वक्त हालत यह हो गयी कि पहडि़या से लेकर पुलिस लाइन तक गाडि़यों की लम्बी कतार लग गयी। वहीं सारनाथ आशापुर तक गाडि़यां का रेला लगा रहा। पोलिंग पार्टियों के आने का सिलसिला आधी रात तक चलता रहा।