कीव (एएफपी)। रूस ने रविवार को विवादित क्षेत्र क्रीमियाई प्रायद्वीप में यूक्रेन नौसेना के तीन जहाजों पर हमला कर उन्हें जब्त कर लिया है। इसी के साथ दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। इस मामले को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को एक आपात बैठक बुलाई है। रूस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि यूक्रेन की नौसेना ने क्रीमियाई प्रायद्वीप स्थित उसकी जल सीमा में अवैध तरीके से घुसने की कोशिश की और उन्हें रोकने के लिए मजबूरन रूसी सेना को हथियारों का इस्तेमाल करना पड़ा। बता दें कि रूस ने हमला कर यूक्रेन की दो सैन्य नाव और एक टगबोट को अपने कब्जे में लिया है।

छह लोगों के घायल होने की बात

यूक्रेन की नौसेना ने बताया, 'यह घटना रविवार को उस वक्त हुई जब उसके दो छोटे युद्धपोत और एक टगबोट कर्च की खाड़ी से जा रहे थे। रूस और यूक्रेन के बीच अजोव समुद्र में सिर्फ यही एक समुद्री रास्ता है। यहां पर रूसी नौसेना ने बिना किसी चेतावनी के हमारे जहाजों पर हमला बोल दिया और अपने जहाज से टगबोट को रौंद दिया। इसके बाद दोनों युद्धपोतों पर गोलीबारी कर उन्हें जब्त कर लिया। यूक्रेन का कहना है कि इस हमले में उसके छह सैनिक घायल हुए हैं, उसमें से दो की हालत गंभीर है लेकिन रूस ने बताया केवल तीन को चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू करने की तैयार की जा रही है। यूएन में अमेरिकी राजदूत निक्की हैली ने बताया कि इस मामले को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को आपातकालीन बैठक बुलाई है। राजनयिक सूत्रों ने कहना है कि रूस और यूक्रेन दोनों ने ही इस बैठक के लिए अनुरोध किया था।

रिपोर्ट का दावा, चीन और रूस सुन रहे हैं फोन पर होने वाली ट्रंप की सारी बातचीत

चीन और पाकिस्तान के नापाक इरादों को आसमान में ही नेस्तनाबूद कर देगा एस-400

International News inextlive from World News Desk