बूट से लेकर बैट तक है म्यूजियम की शोभ

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने जब अपनी 100वीं सेंचुरी मारी थी तब उन्होंने जो ग्लोव्स पहने थे वो अब म्यूजियम की शोभा बड़ा रहे हैं। इस म्यूजियम में स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी का बूट और 2012 की चैम्पियंस लीग विनिंग टीम मेंबर ड्रोगबा की चेल्सा शर्ट रखी है। विश्वनाथ आनंद का साइन किया हुआ चेस बोर्ड भी म्यूजियम मे मौजूद है। 1970 में ब्राजीलियन फुटबॉलर पेले की शर्ट भारत के पहले मल्टी स्पोर्टस म्यूजियम की शान बड़ा रही हैं। कोलकाता शहर से 25 किमी दूर न्यू टाउन राजरहाट में देश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स संग्रहालय खोला गया है।

इतना बड़ा है म्यूजियम

6700 वर्ग फुट में फैले इस संग्रहालय का उद्घाटन सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, अभिनव बिंद्रा, दीपा मलिक और देवेंद्र झजारिया ने रविवार को किया। यह संग्रहालय सोमवार से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसकी टिकट 100 रुपए है। छात्र-छात्राओं के लिए यह सिर्फ 50 रु ही रखी गई है। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मुझे लगता है कि हम भारतीय पर्याप्त रूप से सक्रिय नहीं हैं। हमें खेल गतिविधियों से जुड़ने की जरूरत है। महान खेल हस्तियों की विभिन्न चीजें युवा लोगों के लिए प्रेरणा के रूप में काम कर सकती हैं।

पहला मल्टी स्पोर्टस म्यूजियम

यह संग्रहालय सिर्फ कोलकाता के लिए नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए है। यहां केएस रंजीत सिंह द्वारा लिखी हुई पुस्तक द जुबली बुक ऑफ क्रिकेट भी रखी हुई है। एंथोलॉजी ऑन क्रिकेट इन इंडिया जो 1933 में पीएन पुलिसवाला ने लिखी थी भी रखी हुई है। इस म्यूजियम में 10 अक्तूबर 1978 को डॉन ब्रेडमैन द्वारा सिग्नेचर किया हुआ एक पत्र भी रखा है। जो रोजर फेड्रर और राफेल नडाल की कैप के साथ रखा हुआ है। पुलेला गोपीचंद का रैकेट रखा हुआ है जिन्होंने ओलंपिक में सिल्वर मेडल लाने वाली पीवी सिंधू को ट्रेंड किया है।

Sports News inextlive from Sports News Desk