-बोलीं सध्वी, स्व। अशोक सिंघल का सपना पूरा करेंगे

JAMSHEDPUR: राम मंदिर मोदी सरकार ही बनाएगी, इसे संसार की कोई ताकत नहीं रोक सकती। हालांकि वे कोर्ट का सम्मान करती हैं, लेकिन रामजन्मभूमि पर बाबरी मस्जिद किसी कीमत पर नहीं बनने देंगे। स्व। अशोक सिंघल का सपना था अयोध्या में राम मंदिर बनाने का, हम इसे पूरा करेंगे। ये बातें विश्व ¨हदू परिषद की राष्ट्रीय प्रचारक व गौरक्षा समिति की केंद्रीय पदाधिकारी साध्वी प्राची ने मंगलवार को परिसदन में कहीं। असहिष्णुता के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि चाहे आजम खान हों या शाहरूख खान, सब सोनिया गांधी के इशारे पर बोल रहे हैं। इसमें कुछ साहित्यकार भी शामिल हो गए हैं। साध्वी प्राची ने कहा कि ये लोग तब कहां थे, जब 8ब् के दंगे में सिखों को घर में घुस-घुसकर मारा गया था। मुंबई बम धमाके हुए और तब जब तसलीमा नसरीन को कोलकाता से बेइज्जत करके निकाला गया था। तब इन्हें भारत में असष्णिुता नहीं दिखी।

गाय हमारी मां है

दादरी कांड पर साध्वी ने कहा कि ¨हदू कभी दंगे नहीं करता। दादरी कांड की भी तह में जाएंगे तो पता लगेगा कि इसकी शुरुआत किसने की थी। साध्वी प्राची ने कहा कि गाय हमारी मां है। इसमें फ्फ् करोड़ देवी-देवता के दर्शन होते हैं। उन पर कुल्हाड़ा चले, यह हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनके मांस को उबाल कर बीफ पार्टी करने वाले को वही सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने गौ मांस पर प्रतिबंध लगा दिया है, अब गौ भक्तों का काम है, उसका पालन कराना। टाटा कंपनी के क्वार्टरों में गाय रखने की मनाही पर प्राची ने कहा कि किसी को भी किसी की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का हक नहीं है। हज के पैसे में कटौती कर मुस्लिम महिलाओं की पढ़ाई पर खर्च करने के एक बयान पर प्राची ने कहा कि इसमें गलत क्या है? मुस्लिम महिलाएं पढ़े और शिक्षित बनें, इसका हम भी समर्थन करते हैं।