छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : आदित्यपुर स्थित जयराम स्पोर्टिग क्लब की ओर से दुर्गा पूजा के मौके पर बनाए जा रहे पंडाल में महाराष्ट्र के शिरडी में स्थित साईं मंदिर का प्रारूप दिखेगा। इसका मुख्य आकर्षण पंडाल के साथ प्रतिमा की साज-सज्जा व श्रंगार होगी। पंडाल को बांस के पतली परतों से तैयार किया जा रहा है। पंडाल की ऊंचाई 75 फीट व चौड़ाई 120 फीट होगी। पंडाल को पूर्व विधायक अरविंद सिंह के नेतृत्व में तैयार किया जा रहा है। एम टाईप दुर्गा पुजा मैदान में हर साल जयराम यूथ स्पोर्टिग क्लब द्वारा बनाया जाने वाला पंडाल शहरवासियों को अनोखा अनुभव करायेगा।

बंगाल के कलाकार कर रहे तैयार

जयराम यूथ स्पोर्टिग क्लब के संरक्षक व पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने बताया कि इस वर्ष पंडाल को महाराष्ट्र के शिरडी साईं मंदिर के अनुरूप बनाया जा रहा है। पंडाल का निमार्ण मंगलामारो मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) स्थित मां मंगला डेकोरेटर द्वारा किया जा रहा है। पंडाल के मुख्य डिजाइन युगल जाना है, जिनकी देख-रेख में पंडाल को डिजाइन किया जा रहा है। जिसकी ऊंचाई 75 फीट व चौड़ाई 120 फीट होगी।

मां के आठ रूप के दर्शन

पूजा पंडाल में मां दुर्गा के आठ रुपों का श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। पंडाल के डिजाइनर युगल जाना ने बताया कि प्लाईवुड फाइबर से बने पंडाल में इस वर्ष दर्शक मां के आठ रूप को देख पायेंगे.पंडाल में मां के आगमन और गमन का चित्रण रहेगा। साथ ही पंडाल के बाहर मां को प्रणाम करते नर -नारी के हाथ होंगे।

15 फीट ऊंची मां की प्रतिमा

पंडाल के अंदर मां दुर्गा की 15 फीट ऊंची व 23 फीट चौड़ी प्रतिमा स्थापित की जायेगी। प्रतिमा की साज-सज्जा व श्रंगार बांस के पतले परतों से किया जा रहा है। मेदिनीपुर के मूर्तिकार कोशोध्वज द्वारा मां की मूर्ति को तैयार किया जा रहा है।