कानपुर। भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज खत्म होते ही पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी वापस भारत लौट आए हैं। वतन लौटते ही माही फिलहाल परिवार संग एक फंक्शन को इंज्वॉय कर रहे हैं। धोनी की पत्नी साक्षी की बेस्ट फ्रेंड पूर्णा पटेल की बहुत जल्द शादी होने वाली है। ऐसे में मेहंदी सेरेमनी से लेकर संगीत तक धोनी विथ फैमिली हर फंक्शन में शिरकत कर रहे। बताते चलें कि पूर्णा पटेल पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे प्रफुल्ल पटेल की बेटी हैं और साक्षी की बेस्ट फ्रेंड हैं।

धोनी को छोड़ ये किसके साथ रोमांटिक डांस कर रहीं साक्षी,सामने आई तस्वीर

साक्षी ने खूब मचाया धमाल

शुक्रवार को पूर्णा के घर संगीत समारोह रखा गया जिसमें साक्षी ने खूब धमाल मचाया। वह यहां पति संग पहुंची थीं खूब डांस किया। सोशल मीडिया पर साक्षी के डांस करते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। साक्षी धोनी ने पूर्णा के लिए फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गाने 'मेरे ख्वाबों में जो आए' पर स्पेशल परफॉर्मेंस दिया।

धोनी को छोड़ ये किसके साथ रोमांटिक डांस कर रहीं साक्षी,सामने आई तस्वीर

रोमांटिक सॉन्ग पर किया परफॉर्म

यही नहीं साक्षी ने फिल्म मोहब्बतें पर भी परफॉर्म किया। इसमें उनके पार्टनर माही नहीं कोई और थे। साक्षी ने किसी और के साथ इस रोमांटिक सॉन्ग पर डांस किया। पार्टी में साक्षी पिंक और येलो कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी।

धोनी को छोड़ ये किसके साथ रोमांटिक डांस कर रहीं साक्षी,सामने आई तस्वीर

साक्षी ने तस्वीरें भी की हैं शेयर

खैर साक्षी धोनी ने अपने अफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पार्टी की तस्वीरें शेयर कराईं। इसमें वह धोनी के साथ पोज देती दिख रही हैं। माही ने साक्षी की ड्रेस से मैच करता हुआ कुर्ता-पाजामा पहना हुआ था। हालांकि इस बीच उनकी बेटी जीवा नजर नहीं आई।

धोनी को छोड़ ये किसके साथ रोमांटिक डांस कर रहीं साक्षी,सामने आई तस्वीर

एक दिन पहले मेंहदी में दिखा जलवा

इससे एक दिन पहले मेंहदी सेरेमनी में धोनी अपनी बेटी और पत्नी दोनों के साथ शिरकत करने आए थे। तब जीवा ने खूबसूरत ड्रेस के साथ कई शानदार पोज दिए थे जिनकी तस्वीरें भी खूब चर्चा में रहीं।

धोनी को छोड़ ये किसके साथ रोमांटिक डांस कर रहीं साक्षी,सामने आई तस्वीर

बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल

पूर्व मंत्री प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा की हाल ही में बिजनेसमैन नमित सोनी से शादी होनी है। ऐसे में पटेल परिवार ने प्री-वेडिंग सेरेमनी आयोजित की जिसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

धोनी एंड फैमिली का देखिए ये नया अवतार, साथी खिलाड़ियों संग इस सेलेब्रिटी पार्टी को बनाया चमकदार

धोनी की पत्नी साक्षी अब घूमेंगी पिस्तौल लेकर, वजह है चौंकाने वाली

Cricket News inextlive from Cricket News Desk