साक्षी ने वीडियो शूट कर शेयर किया
कानपुर। आईपीएल 11 में चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब जिताकर कप्तान एमएस धोनी अपने घर रांची आ गए। भारतीय टीम का फिलहाल अभी कोई दौरा नहीं है ऐसे में सभी खिलाड़ी अपने परिवार संग क्वाॅलिटी टाइम स्पेंड कर रहे। धोनी भी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा संग अपने सात एकड़ वाले फाॅर्महाउस में आ गए। माही के इस नए घर का नाम 'कैलाशपति' है, जो राची के रिंग रोड पर स्थित है। बुधवार को साक्षी जब धोनी के साथ कैलाशपति आईं तो उन्होंने घुसते ही अपने फोन का कैमरा ऑन कर दिया, गेट से लेकर अंदर तक जहां-जहां वह गईं उसका वीडियो शूट कर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में आप देखेंगे कि धोनी का यह फाॅर्महाउस वाकई बहुत सुंदर है।


काफी खूबसूरत है ये कैलाशपति
इससे पहले धोनी के इस सात एकड़ में बने फाॅर्महाउस को अंदर से किसी ने नहीं देखा था। अब जब साक्षी ने वीडियो शेयर किया है तो माही के फैंस इसे देखने के लिए बेकरार हैं। साक्षी ने कुल दो वीडियो पोस्ट किए हैं, इसमें आप देखेंगे कि गेट से अंदर घुसने पर चारों तरफ बड़ा सा लाॅन है। इसमें तमाम तरह के फूल व पेड़ लगे हैं। आपको बता दें कि जब कैलाशपति की नींव रखी जा रही थी, तब सबसे पहले धोनी ने यहां एक पेड़ लगाया था वो पेड़ आज भी फाॅर्महाउस के अंदर मौजूद है। धोनी का यह आलीशन घर तकरीबन तीन साल में बनकर तैयार हुअा था। इससे पहले माही रांची में हरमू रोड पर स्थित एक घर में रहते थे।

क्या-क्या है इसके अंदर
मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी के इस नए घर के अंदर इनडोर स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, नेट प्रैक्टिस के लिए फील्ड, अल्ट्रा माॅर्डन जिम है। धोनी और साक्षी ने इससे पहले भी घर के लाॅन में मस्ती करते हुए कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कभी वह बेटी जीवा के साथ ग्राउंड पर लेटकर चलते दिखे, तो कभी अपने पालतू डाॅगी के साथ मस्ती करते।
आइए घूमते हैं धोनी के 7 एकड़ वाले फाॅर्महाउस के अंदर,साक्षी के इस वीडियो में दिखा सब कुछ

IPL : मैदान पर घुटनों के बल भाग रहे थे धोनी, पीछा कर रही थी जीवा

 

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk