फिल्म का प्रमोशन कर रहे

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान फिल्म बजरंगी भाईजान के बाद एक बार फिर पर्दे पर छाने की तैयारी में हैं। शायद इसीलिए वह अपनी आगामी फिल्म प्रेम रतन धन पायो को लेकर काफी बिजी हैं। फिल्म की अभिनेतत्री सोनम कपूर के साथ वह इसके प्रमोशन में दिन रात एक किए हैं। वह सोशल मीडिया से लेकर रियलिटी शो तक में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसके अलावा वह इन दिनों नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा में भी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। डांडिया जैसे कार्यक्रमों में भी सलमान खान और सोनम कपूर शामिल हो रहे हैं। वहीं कल इनकी इस फिल्म का तीसरा गाना भी रिलीज हो गया है। सलमान और सोनम का मानना है कि उनकी यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।

रिलीज से पहले ही चर्चा में

फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो एक रोचक प्रेम कहानी को बयां करती है। उनकी इस फिल्म से पहली बार बड़े पर्दे पर सलमान खान के साथ सोनम कपूर नजर आने वाली है। यह फिल्म दीवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज होगी। सबसे खास बात तो यह है कि फिल्म प्रेम रतन धन पायो रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी है। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें सलमान डबल रोल निभा रहे हैं। जिसमें एक रोल प्रेम का होगा तो दूसरा विजय का। प्रेम सीधा सादा सच्चा इंसान रामलीला में काम करके पैसे कमाता है। इन पैसों को वह एक ट्रस्ट में गरीब जरूरतमंदों को देता है। ये ट्रस्ट प्रिसेंस मैथिली (सोनम कपूर) चलाती है। इस दौरान प्रेम, प्रिसेंज मैथिली की सादगी और नेकदिली पर फिदा हो जाता है और उससे मिलने का सपना पाल लेता है।

inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk