बोनी कपूर भी परेशान
सलमान खान की फिल्म नो एंट्री का सीक्वल कब से बनने के की बातें हो रही थीं पर र्निदेशक अनीस बज़्मी की इस फिल्म की शुरूआत ही नहीं हो पा रही। अब फिल्म के र्निमाता बोनी कपूर ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म की डेट्स के लिए सलमान से कई बार बात हुई पर उनकी डेट नहीं मिल पा रही। वो एक बार फिर उनसे मिलने वाले भी हैं। तब तक उनकी फिल्म का सीक्वल कब बनेगा इसका जवाब उन्होंने सलमान खान से ही मांगने को कहा है। पर ये अकेला कारण नहीं है फिल्म के अटकने का। बल्कि इससे भी बड़ा रीजन है।
चाहिए नौ हिरोइंस
दिक्कत तो ये है कि फिल्म की पुरानी कास्ट में अब बहुत ज़्यादा बदलाव आ चुके हैं। ऐसे में वो फिल्म में रहेंगे पर उस में फ्रेशनेस और ट्विस्ट का तड़का लगाना जरूरी है। ऐसे में सलमान के साथ इस फिल्म में 9 हीरोइनों को कास्ट करने की प्लानिंग की गयी है। अब जाहिर है ये आसान नहीं है इसीलिए उनकी खोजबीन चल रही है। कई नाम सामने भी आये हैं। अब प्रयास ये हैं कि जब तक हिरोइंस फाइनल हों तब तक सलमान से बात हो जाये और उनकी डेट्स भी मिल जायें।
नई नहीं है कहानी
सुनने में आ रहा है कि नो एंट्री में एंट्री के संभावित नाम से बनने वाली इस फिल्म की कहानी नयी है। बल्कि ये 1997 में अनीस बज्मी के ही र्निदेशन में बनने वाली एक फिल्म आंख मिचौली की कहानी है। इस फिल्म में भी फिल्म के लिए भी सलमान को डबल रोल में लिया गया था पर तभी आयी जुड़वा में डबल रोल के चलते सलमान तुरंत एक और डबल रोल वाली फिल्म करने से मना कर दिया और फिल्म शेल्व कर दी गयी। इसी कहानी पर अब 20 साल बाद बोनी की सलमान को लेकर फिल्म नो एंट्री में एंट्री बन रही है जिसे अनीस बज़्मी ही डायरेक्ट कर रहे हैं।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk