RANCHI : जिसका नमक खाया है, उसका हक तो अदा करना ही होगा। नून-तेल पर जिंदगी बसर करनेवालों के न जाने कितने किस्से यूं ही छाए रहे हैं। लेकिन अब नमक से वो इश्क नहीं रहा, न ही किसी के नमक का हक आसानी से अदा किया जा सकता है, क्योंकि नमक की कीमत की रफ्तार पहले से ज्यादा तेज हो चली है।

बढ़ती रही है नमक की कीमत

हर साल नमक की कीमत बढ़ती ही जा रही है। लालपुर स्थित राजस्थान शॉपी के ओनर विष्णु शर्मा ने बताया कि नमक की कीमत हर साल बढ़ रही है। लालपुर की अमिता बताती हैं कि जिस तरह साल दर साल नमक की कीमत बढ़ रही है, उससे यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि इसकी रफ्तार कहां जाकर रुकेगी।

टाटा और आशीर्वाद का रहा है साथ

रांचीआइट्स की पसंदीदा ब्रांड की लिस्ट में टाटा और आशीर्वाद दो बड़े नाम हैं। सिटी के रिलायंस फ्रेश, राजस्थान शॉपी, और स्वास्तिक शॉप में टाटा कंपनी का टाटा लो सॉडियम, टाटा आई शक्ति और आशीर्वाद ब्रांड अवेलेबल है। रिलायंस फ्रेश थड़पखना के स्टोर मैनेजर बबलू कुमार ने बताया कि हमारे सभी रिलायंस फ्रेश के स्टोर में टाटा कंपनी और आशीर्वाद का नमक अवेलेबल है। राजस्थान शॉपी के विष्णु शर्मा ने बताया कि जितने भी कस्टमर्स आते हैं, वह बस इन्ही दो ब्रांड की नमक का डिमांड करते हैं।

किस साल कितनी बढ़ी प्राइस

टाटा लाइट नमक

ख्0क्क्- ख्क् रु प्रति केजी

ख्0क्ख् - ख्भ् रु प्रति केजी

ख्0क्फ् - ख्भ् रु प्रति केजी

ख्0क्ब् - ख्7 रु प्रति केजी

टाटा नमक

ख्0क्क्- क्ब् रु प्रति केजी

ख्0क्ख् - क्ब् रु प्रति केजी

ख्0क्फ् - क्म् रु प्रति केजी

ख्0क्ब् - क्7 रु प्रति केजी

आर्शिवाद नमक

ख्0क्क्- क्ख् रु प्रति केजी

ख्0क्ख् - क्ब् रु प्रति केजी

ख्0क्फ् - क्म् रु प्रति केजी

ख्0क्ब् - क्म् रु प्रति केजी