lucknow@inext.co.in
LUCKNOW: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सत्ता पर काबिज होने के लिए विपक्ष झूठ और भ्रम फैला रहा है। ऐसे में सचेत रहते हुए हमें इसका पर्दाफाश करना है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। भाजपा सरकारों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया एक सशक्त माध्यम है। वह शुक्रवार को अवध क्षेत्र की मीडिया कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

सत्ता पाने के लिए विपक्ष फैला रहा है झूठ : संबित पात्रा

जवाबदेही भी बढ़ी
वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में सत्ता में होने के कारण जनता के प्रति हमारी जवाबदेही बढ़ी है। पार्टी के मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें। वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि मीडिया के सामने सही तथ्यों को रखना हमारी जिम्मेदारी है। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी के पक्ष को मीडिया के माध्यम से जनता के बीच पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यशाला में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने मीडिया प्रबंधन से जुड़ी आगामी योजनाओं को विस्तार से बताया। इसके अलावा मीडिया संपर्क प्रमुख डॉ। तरुण कांत त्रिपाठी ने उपस्थित प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला का संचालन क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा डाक्टर ने किया।

National News inextlive from India News Desk