रास्ता दो पहाड़ो के बीच
जी हां इन दिनों स्विट्जरलैंड के 32 वर्षीय सैमुएल वोलेरी एक खतरों से खेलने वाले शौक की वजह से चर्चा में बने हैं। हाल ही में उन्होंने एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सैमुएल वोलेरी ने पूर्वी तुर्की में 800 फीट की ऊंचाई का करीब 1210 मीटर का रास्ता पार किया है। सबसे खास बात तो यह है कि यह रास्ता दो पहाड़ो के बीच वाला है। सैमुएल को यह कठिन सफर तय करने में करीब 74 मिनट का वक्त लगा था। इस दूरी को तय करने के लिए सैमुएल की एक टीम ने विशेष तैयारी की थी। इस रस्सी को दोनों पहाड़ों के बीच बांधने के लिए के लिए करीब दो दिन का समय लगा।




फेसबुक पर अपलोड हुआ

इस दौरान जब सैमुएल रस्सी पर चल रहे थे वह हवा में बिल्कुल झूलते दिखाई दे रहे थे। रस्सी पर उनका बैलेंस देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। वहीं सैमुएल के इस कारनामे का वीडियो हाल इन दिनो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। यह फेसबुक पर अपलोड हुआ था। बतादें कि सैमुएल ने इस कारनामे को अंजाम देने के लिए काफी प्रैक्टिस की थी क्योंकि पहाड़ों के बीच रस्सी पर चलना आसान नहीं था। ऐसे में नॉनप्रोफेशनल लोग ऐसी चीजें करने की कोशिश न करें।

 

 Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk