कानपुर। सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ लेकिन वह रहती थीं हैदराबाद में। बचपन से ही सानिया को टेनिस के प्रति लगाव रहा। यही वजह है कि 6 साल की उम्र में सानिया ने अपने हाथ में रैकेट थाम लिया। सानिया के पहले गुरु या कोच उनके पिता इमरान थे जिन्होंने अपनी बेटी के सपने पूरे करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

32 साल की हुई ये भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी,लोग गूगल पर खोजते थे इनकी खूबसूरती

सानिया ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत साल 2003 में की। सानिया ने बतौर जूनियर खिलाड़ी 10 सिंगल्स और 13 डबल्स खिताब अपने नाम किए थे। सीनियर टूर्नामेंट की बात की जाए तो सानिया ने तीन ग्रैंड स्लैम मिक्स्ड डब्ल्स जीता है, जिसमें यूएस ओपन, फ्रेंच ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन शामिल हैं।

32 साल की हुई ये भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी,लोग गूगल पर खोजते थे इनकी खूबसूरती

सानिया जब 18 साल की थीं, तभी उन्हें खेल के सबसे बड़े 'अर्जुन अवार्ड' से सम्मानित किया गया था।

32 साल की हुई ये भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी,लोग गूगल पर खोजते थे इनकी खूबसूरती

खेल के अलावा सानिया अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहीं। साल 2009 में उन्होंने अपने बचपन के दोस्त शोहराब मिर्जा के साथ सगाई कर ली। लेकिन अगले साल दोनों में मनमुटाव हो गया और सगाई टूट गई। सानिया ने बाद में 12 अप्रैल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी कर ली। हाल ही में सानिया ने एक बेटे को जन्म दिया है।

32 साल की हुई ये भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी,लोग गूगल पर खोजते थे इनकी खूबसूरती

सानिया मिर्जा साल 2010 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी थीं। उस दौर में धोनी, सचिन जैसे तमाम दिग्गज क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा दिखा रहे थे, लेकिन लोगों ने सानिया को ज्यादा सर्च किया।

32 साल की हुई ये भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी,लोग गूगल पर खोजते थे इनकी खूबसूरती

सानिया को खेल के अलावा उनकी खूबसूरती के लिए काफी जाना जाता है। कई लोगों ने सानिया को फिल्मों में आने का न्यौता भी दिया। यही नहीं सानिया मिर्जा की नोज रिंग काफी मशहूर हुई थी, इस पर एक गाना भी बना जो काफी पॉपुलर हुआ।

32 साल की हुई ये भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी,लोग गूगल पर खोजते थे इनकी खूबसूरती

बेहतर खेल के बावजूद सानिया का विवादों से काफी नाता रहा है। एक प्रोग्राम के दौरान तिरंगे झंडे के सामने पैर करके बैठने पर सानिया की काफी आलोचना हुई थी। यही नहीं टेनिस खेलने के दौरान छोटी स्कर्ट पहनने पर भी मौलवियों ने काफी हंगामा किया था।

सानिया मिर्जा ने बेटे को दिया जन्म, पति शोएब मलिक ने ऐसे मनाया जश्न

2.7 लाख लोग देख चुके हैं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का यह डांस, आपने देखा क्या

inextlive from News Desk