भारत और रूस की इस जोड़ी ने यूनान की एलेनी दानिलियो और रूस की एलेक्जेंद्रा पानोवा को सीधे सेटों में 60 62 से हराया।

 सानिया और वेसनिना की जोड़ी के इस मैच की खास बात यह रही कि पहले अंक से ही इस जोड़ी अपना दबदबा बना शुरू कर दिया और यह मैच उन्होंने केवल 50 मिनट में ही जीत लिया। जिसमें पहला सेट उन्होंने केवल 19 मिनट में अपने नाम कर लिया।

 अब सानियावेसनिना दूसरे दौर में चेक गणराज्य की इवा बिर्नेरोवा और इटली की एलबेर्टा की जोड़ी से भिड़ेंगी.  सानिया और वेसनिना यहां मिश्रित युगल में भी खेल रही हैं। सानिया हमवतन महेश भूपति और वेसनिना भारत के ही लिएंडर पेस के साथ जोड़ी बना कर खेलेंगी।

inextlive from News Desk