जालिमों की पिटाई से बचने के लिए कूद गया था यमुना में, डूबने से हो गई मौत

kaushambi@inext.co.in

KAUSHAMBI: दबंगों की पिटाई से बचने के लिए साधु ने यमुना में छलांग लगा दी। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। गोताखोरों की मदद पुलिस ने शवा को बाहर निकाला। मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मूर्ति रखने का था विवाद

सरायअकिल के जुगराजपुर गांव निवासी प्रेम नरायण उपाध्याय (45) साधु बनने के बाद गांव के हनुमान मंदिर में रहता था। मंदिर में मूर्ति रखने को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद था। मंगलवार की सुबह तीन लोग उसके पास पहुंचे और झगड़ा करने लगे। प्रेम नरायण ने विरोध किया तो दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। वह जान बचाकर भागा और कौशांबी थाने के गुरौली गांव के समीप पहुंच गया। पीछा कर रहे हमलावरों ने यहां भी उसे पीटने लगे। दबंगों के कहर से बचने के लिए साधु ने यमुना में छलांग लगा दी। यह देख हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना मिली तो पुलिस घाट पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से शव बरामद की। साधु के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।