SARAIKELA: झूमर सम्राट संतोष महतो के गीतों पर सरायकेला का बिरसा स्टेडियन झूमता नजर आया। बिरसा स्टेडियम में आयोजित चैत्र पर्व में बुधवार की रात झारखंड के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुती से लोगों को खूब झूमाया। झुमर सम्राट संतोष महतो के कुरमाली झूमर पेश किया। इन कार्यक्रमों को देखने के लिये हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। इसके बाद प्रसिद्ध ओडिसी नृत्य का आयोजन किया गया। वहीं बॉलीवुड गायिका देवांजलि विश्वास, शहजान मुजिब व गायक स्निगधाजीत भौमिक द्वारा प्रस्तुत गीतों को रात भर श्रोता झूमते रहे। संतोष महतो व संध्या महतो ने कुरमाली झूमर की सतरंगी छंटा बिखेरा। संतोष ने कार्यक्रम की शुरुआत आखाड़ा बंदना के साथ शुरु किया। इसके पश्चात एक किसान द्वारच् अच्छी खेती होने के बाद अपनी पत्नी के लिये खरीदरादारी करने संबंधी गीत एक मुठा सुरगुंजा, बुने दिली गोटा गोड़ा, धोनी गे सरगुजा फुटे लाल-लाल., बाबूर माय एगो, मुनुर माय एगो, भालो फसल होले तोके गहना किने दिबोमकर परे आखान दिने देखते जाबो गे, तार परे तोके बरन करे लिबो गे, ऐ गे रुपाली फागुन मासे तोके आमी बिहा होबो गे.,ऐ गोरी चोल गे टाटा जाबो, मनेर मोतन मालपुआ टा तोके खाआबो, नाचबो नाचाबो, सारा ¨हदुस्तानें झुमर नाच लागाबो। गीत प्रस्तुत कर सभी को झूमर के रंग में रंगने पर मजबूर कर दिया। खूब वाहवाही हुई, तालियां बजीं, उत्साहित संतोष ने फिर गीत प्रस्तुत किया हाडि़या टुकु दे गे रानी हाल बाहिते जाबो, लोकेर बुना सिरायगेलो आमराय पछवाबो., हाथे चुकी शांखा दिबो, काने ते कान पासा दिबो, सुदु एक बार बोल आमी होबो तोर, ओ सजनी तोर बिना कांदे गो अंतर.गीत प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया।