कानपुर। 'लौह पुरुष' सरदार बल्लभ भाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी गुजरात में बनी है। यह मूर्ति दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है और इसकी ऊंचाई 182 मीटर है। यह नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध से 3.2 किलोमीटर की दूरी पर बनी है। वहीं अगर इसके अलावा दुनिया की दूसरी टाॅप 10 मूर्तियों पर नजर डाली tजाए तो इनमें सबसे ज्यादा छह मूर्तियां बौद्ध धर्म से हैं। आधिकारिक वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डाॅट टेलीग्राफ डाॅट को डाॅट यूके के मुताबिक इसमें भगवान बुद्ध के विभिन्न स्वरूपों की पांच मूर्तियां हैं।

'स्पि्रंग टेंपल बुद्ध'

दुनिया की लोकप्रिय मूर्तियों में बुद्ध की प्रतिमा मानी जाती है। 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के बाद ऊंची मूर्तियों में अब 'स्पि्रंग टेंपल बुद्ध' है। बुद्ध की यह प्रतिमा चीन के हेनान प्रांत में बनी है। इसकी ऊंचाई 153 मीटर है। तांबे से बनी यह मूर्ति कमल के 20 मीटर लंबे कृत्रिम फूल पर खड़ी है। यह साल 2002 में बनी थी।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी : दुनिया के सबसे ऊंचे 'लौह पुरुष',जानें टाॅप 10 ऊंची मूर्तियों में किनकी है सबसे लोकप्रिय

'लेक्युन सेटकेयर'

दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति भी बुद्ध की 'लेक्युन सेटकेयर'  है। यह बर्मा में स्थित है। इसकी ऊंचाई 130 मीटर है। यह साल 2008 में बनी थी।

'उशिकू दायबुत्सू'

दुनिया की तीसरी लोकप्रिय प्रतिमा भी भगवान बुद्ध की ही है। यह जापान के उशिकू में स्थित है। इसे 'उशिकू दायबुत्सू'  के नाम से जाना जाता है। इस मूर्ति की ऊंचाईं 120 मीटर है। यह 10 मीटर लंबे कमल के फूल पर खड़ी है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी : दुनिया के सबसे ऊंचे 'लौह पुरुष',जानें टाॅप 10 ऊंची मूर्तियों में किनकी है सबसे लोकप्रिय

'गुयान इन'

इसके बाद दुनिया की चौथी ऊंची मूर्ति गुयान इन की है। चीन में स्थिति इस मूर्ति की ऊंचाई 108 मीटर है। यह बौद्ध धर्म में ममता और करुणा का प्रतीक मानी जाती है।

'यन एंड हुआंग '

दुनिया की पांचवी सबसे ऊंची मूर्ति चीन के स्रमाट यन एंड हुआंग की याद में बनी है। यह मूर्ति साल 2007 में बनी थी। इसकी कुल ऊंचाई 106 मीटर है। यह हेनान प्रांत में स्थित है।

'सेंदाई दाईकानोन'

दुनिया की छठी उंची मूर्ति भी महात्मा बुद्ध की सेंदाई दाईकानोन है। यह मूर्ति जापान के सेंडाई में स्थित है। इसकी उंचाई 100 मीटर है। इसके टाॅप पर जाने के लिए पर्यटक लिफ्ट का सहारा लेते हैं। यह जापानी बौद्ध बोधिसत्व कन्नन को दर्शाती है।

'पीटर द ग्रेट स्टैच्यू'

इसके बाद इस सूची में मूर्ति रूस में स्थित 'पीटर द ग्रेट स्टैच्यू'  का नाम शामिल है। इसकी ऊंचाई 98 मीटर है। यह रूस पर 43 सालों तक राज करने वाले राजा Peter प्रथम की याद में बनाई गई है। 1997 में स्थापित इस मूर्ति में 600 टन स्टील और कांसा लगा है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी : दुनिया के सबसे ऊंचे 'लौह पुरुष',जानें टाॅप 10 ऊंची मूर्तियों में किनकी है सबसे लोकप्रिय

'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी'

चौथी सबसे चर्चित मूर्ति अमेरिका के न्यूयार्क में है। यहां पर 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' है। यह प्रतिमा शांति की देवी की प्रतीक मानी जाती है। यह मूर्ति की 93 मीटर ऊंची है।

ग्रेट बुद्ध ऑफ थाईलैंड

दुनिया की टाॅप टेन ऊंची मूर्तियों में ग्रेट बुद्ध ऑफ थाईलैंड भी शामिल है। यह अंग थोंग प्रांत के वाट मुआंग मठ में स्थित है। इसकी उंचाई 92 मीटर है। सीमेंट से बनी यह प्रतिमा 2008 में बनी थी। इसमें गोल्डन कलर से पेंट है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी : दुनिया के सबसे ऊंचे 'लौह पुरुष',जानें टाॅप 10 ऊंची मूर्तियों में किनकी है सबसे लोकप्रिय

'द मदरलैंड काल्स'

इसके बाद 'द मदरलैंड काल्स' मूर्ति का नाम आता है। यह मूर्ति रूस के वोल्गोग्रैड में स्थित है। मातृ देवी के रूप में मानी जानी वाली यह मूर्ति 85 मीटर ऊंची है।

'क्राइस्ट द रीडीमर'

अंत में ब्राजील की 'क्राइस्ट द रीडीमर' मूर्ति है। ईसा मसीह की यह मूर्ति रियो डी जिनेरियो में बनी है। इस मूर्ति की ऊंचाई 38 मीटर है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का टिकट ऑनलाइन करें बुक, इतनी है कीमत

National News inextlive from India News Desk