टीम के पांच सदस्यों को पीछे छोड़ पूरी की चढ़ाई

शनिवार सुबह अपनी टीम के पांच अन्य सदस्यों को पीछे छोड़ सत्यरूप ने माउनटेन विनसन की चढ़ाई पूरी की। इससे पहले 2015 के नवंबर में बांग्लादेश के वासिया नजरीन ने इस शिखर पर चढ़ाई की थी। गत शुक्रवार को सत्यरूप के साथ ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पांच अन्य पर्वतारोही भी थे। उनलोगों ने गत शुक्रवार को इस पर्वत शिखर की चढ़ाई शुरू की थी और शनिवार सुबह सत्यरूप ने सबसे पहले चढ़ाई पूरी की।

पश्चिम बंगाल के सत्‍यरूप ने बनाया एक और रिकॉर्ड,फतह कर लिया अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी

वो शहर जिसने दुनिया को अपने पहाड़ बेच डाले

बर्फीला तूफान भी नहीं रोक पाया सफर

इस दौरान सत्यरूप को बर्फीले तूफान का भी सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि सेवेन सम्मिट विजय के लक्ष्य के साथ गत 30 नवंबर को सत्यरूप ने यात्रा शुरू की थी। वे कोलकाता से मुंबई, वहां से नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम होते हुए चिली पहुंचे थे। वहां से अंटार्कटिका पहुंचकर सात दिसंबर से पर्वतारोहण अभियान की शुरुआत की थी।

पश्चिम बंगाल के सत्‍यरूप ने बनाया एक और रिकॉर्ड,फतह कर लिया अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी

क्या आप में है दम? सुपर बाइकिंग रैली जा रही है देहरादून से गंगोत्री

International News inextlive from World News Desk