-रमजान के मुबारक महीने पर सजा मार्केट, सउदी अरब के खजूर, बनारसी सिंवई और सूतफेनी की जबरदस्त मांग, विदेशी खजूर की है जबरदस्त डिमांड

>kanpur@inext.co.in

KANPUR :

रमजान का मुबारक महीना शुरू हो गया है। ऐसे में हर कोई खुदा की इबादत में मशगूल हो गया है। इसी के साथ रोजा-अफ्तार की तैयारी से बाजारों में कस्टमर्स की भीड़ बढ़ने की वजह से दुकानदार ने भी दुकानों को दुल्हन की तरह सजा दिया है। रमजान के पवित्र महीने को देखते हुए इस बार मार्केट में हर चीज की स्पेशल वैराइटी भी मौजूद है। आइए रमजान स्पेशल में आज बात करेंगे बाजार की।

10 गुना बढ़ जाती है मांग

रमजान के महीने में खजूर की मांग बहुत बढ़ जाती है। आम दिनों में जहां एक दिन में 500 किलोग्राम खजूर की खपत भी मुश्किल से होती है। वहीं रमजान के पवित्र महीने की आहट से ही खजूर की डिमांड करीब 10 गुना हो जाती है। होलसेल खजूर व्यापारी मो। आरिफ के मुताबिक रोजेदारों की पहली पसंद खजूर ही होता है और वो इससे ही रोजा खोलना पसंद करते हैं। ऐसे में इसकी डिमांड काफी बढ़ जाती है। उनके मुताबिक विदेशी खजूर की डिमांड इस समय अपने चरम पर है। मो। शादाब ने बताया कि सउदी अरब, ईरान और अफगानिस्तान के खजूर रोजेदारों की पहली पसंद हैं। उनके मुताबिक सउदी अरब का खजूर 120 रुपए प्रति किलोग्राम है जबकि अजवा खजूर की कीमत 220 रुपए प्रति किलोग्राम है। अगर देशी खजूर की बात करें इसकी कीमत 100 रुपए प्रति ि1कलो है।

सिंवई और सूतफेनी भी लाजवाब

रमजान पर सिंवई और सूतफेनी की डिमांड काफी बढ़ जाती है। ऐसे में सिटी के मेन मार्केट्स में सिंवई और सूतफेनी की दुकानें सज गई हैं। मो। शरीफ ने बताया कि इस बार बनारसी सिंवई की डिमांड सबसे ज्यादा है। इस स्पेशल सिंवई को खोया डालकर बनाया जाता है। इसका स्वाद इतना लजीज होता है कि मुंह रखते ही घुल जाती है। सिंवई को बनाने के बाद मेवे से सजाया जाता है। इसको इलेक्ट्रिक सिंवई भी कहते हैं। क्योंकि ये मशीन से तैयार की जाती है। इस वजह से ये काफी महीने और स्वाद में टेस्टी होती है। नौशाद बताते हैं कि इलेक्ट्रिक सिंवई 85 रुपए प्रतिकिलोग्राम है। जबकि सूतफेनी 80 रुपए प्रति किलो और साधारण सिंवई 78 रुपए प्रति किलो है। स्पेशल चटाई की डिमांड भी काफी है। इसके रेट भी 120 रुपए से 250 रुपए और बहुत अच्छी क्वालिटी की 1000 रुपए तक की हैं।

इत्र की भी सेल बढ़ी

इत्र की सेल भी रमजान के महीने में बढ़ जाती है। ऐसे में इस बार फ्रांस, जर्मनी, इंग्लैंड, सउदी अरब समेत कई देशों के इत्र और परफ्यूम मार्केट में अवेलेबल हैं। रहमानी मार्केट स्थित शॉप के ओनर इजरार बताते हैं कि कई स्पेशल इत्र और परफ्यूम इस बार रमजान में बाजार में आए। रोजेदारों की पसंद की बात करें तो सउदी अरब का स्पेशल खस इस बार लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। उनके मुताबिक रेट 456 रुपए से शुरू होकर 3500 रुपए तक हैं। अगर लोकल की बात करें तो रेट 150 रुपए से 1000 रुपए तक हैं।

रमजान में सूतफेनी और सिंवई की डिमांड काफी बढ़ गई है। इस बार 'इलेक्ट्रिक सिंवई' लोगों को काफी पसंद आ रही है। सूतफेनी की कई किस्म बाजार में उपलब्ध हैं।

मो। शरीफ

सूतफेनी और सिंवई की मांग आम दिनों में भी रहती है लेकिन रमजान में ये पांच गुना से ज्यादा हो जाती है। इसके लिए कारीगर बाहर से आते हैं। क्योंकि मांग को पूरा करने के लिए दिन रात काम करना पड़ता है।

नौशाद अहमद

इस बार सउदी अरब से स्पेशल किस्म का खजूर आया है। इसकी डिमांड काफी है। सबसे खास बात ये है कि इस खजूर के रेट भी काफी वाजिब हैं। ऐसे में ये हर किसी के लिए आसानी से अवेलेबल हैं।

वीरेंद्र

रमजान आते ही खजूर की डिमांड बहुत बढ़ जाती है। रोजेदारों की पहली पसंद खजूर होता है। इसके साथ ही ये काफी पौष्टिक होता है। ऐसे में लोग इसको पसंद करते हैं। कई तरह के खजूर इस बार आए हैं।

मो। शादाब

खजूर की डिमांड कई गुना बढ़ गई है। रमजान में कई देशों से खजूर शहर के बाजार में आते हैं। देशी खजूर की डिमांड दिन पर दिन घटती जा रही है।

नसीम

रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत होते ही खुशबू की भी डिमांड बढ़ जाती है। इस बार कई देशों के इत्र और परफ्यूम मार्केट में अवेलेबल हैं।

मो। इजरार

सामान रेट

'इलेक्ट्रिक' सिंवई 85 रुपए

सूतफेनी 80 रुपए

साधारण सिंवई 78 रुपए

सउदी अरब खजूर 120 रुपए

अजवा खजूर 220 रुपए

देशी खजूर 100-110 रुपए

नोट- रेट प्रति किलोग्राम के हैं।

------------------

इसको बॅाक्स में लगाएं

-----------------

तो नहीं टूटेगा रोजा

अगर कोई बीमार है और रोजे रखता है तो रोजे की हालत में इंजेक्शन लगवाने से रोजा नहीं टूटता है। आल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल ने रमजान से संबंधित शरई जानकारी लोगों को देने के लिए हेल्प लाइन बनायी है जिसमें कल्याणपुर के रिजवान अहमद के प्रश्न के उत्तर में हेल्पलाइन से ये जानकारी दी गयी।

बरेलवी हेल्पलाइन ं

ø मुफ्ती मोहम्मद अहमद अशरफी

मुफ्ती-ए-आजम कानपुर- 9336509597

ø मौलाना हाशिम अशरफी 9415064822

ø मौलाना परवेज अख्तर अलीमी 9616780275

ø मौलाना सैयद अकमल अशरफी 9452376786

ø मौलाना फतेह मोहम्मद 9918332871

ø मोहम्मद शाह आजम बरकाती। 9369777701

देवबंदी हेल्पलाइन

ø मौलाना मतीनुल हक ओसामा कासिमी 9839848686

ø मौलाना खलील अहमद मजाहिरी 9889370978

ø मौलाना मुफ्ती इकबाल अहमद कासिमी 9450120937

ø मौलाना मुफ्ती अब्दुर रशीद कासिमी 9984181490