- लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रक्रिया शुरू

आगरा। जनकपुरी में प्रदर्शित होने वाली झांकियां इस बार भक्ति का प्रचार- प्रसार करने के साथ ही श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगी। आयोजनस्थल पर रात में दिन जैसा श्रद्धालुओं को नजारा दिखे, इसके लिए आयोजकों को शनिवार को चर्चा करते हुए देखा गया।

नौ झांकियां दिखाई जाएंगी

जनकपुरी में सजाई जाने वाली नौ झांकियों में कैलाश पर्वत, अमरनाथ, गो-माता, श्रीकृष्ण, त्रिदेव के अलावा पर्यावरण के प्रति जागरूक करने वाली पॉलीथिन हटाओ, हरियाली लगाओ आदि भी दिखाई देंगी। ये झांकियां लोगों को धार्मिक के साथ पर्यावरण के हित में भी संदेश देंगी।

दूर से चमकेगी जनकपुरी

आयोजकों का कहना है कि जनकपुरी में लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की जाएगी। दूर से ही जनकपुरी की सुंदरता को निखारा जा सकेगा। लाइटिंग व्यवस्था पर कार्य दो दिन के अंदर शुरू करा दिया जाएगा। जनक महल के आसपास भव्य लाइटिंग की जाएगी।

वर्जन

शनिवार को लाइटिंग व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन स्थल के आसपास भव्य लाइटिंग व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है।

अनिल चौधरी, संयोजक जनकपुरी आयोजन समिति