RANCHI: राजधानी रांची में अगर आपको सड़कों का आइडिया नहीं है, तो आपके साथ कभी भी हादसा हो सकता है। दरअसल, सिटी में आम सड़कों के अलावा कई वीआईपी रोड भी हादसों को न्योता दे रहे हैं। बरियातू रोड के बीचोबीच कई जगह गड्ढे हैं, तो करमटोली चौक के पास गड्ढे का पानी रोड पर बह रहा है। कई महीनों से डिस्टिलरी पुल बनाने के लिए भी रोड डायवर्ट किया गया है, जिसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं, बहु बाजार रोड के बीचोबीच भी गड्ढे खुदे पड़े हैं। ऐसा नहीं है कि इनसे हादसे नहीं हो रहे हैं। आए दिन स्कूली बसें भी फंस रही हैं, जिस पर सवार मासूम बच्चे भूख-प्यासे बिलख रहे हैं।

वर्जन

कई जगह सड़कें खोद कर छोड़ दी गई हैं। इससे कभी भी कोई परेशानी हो सकती है। अगर राजधानी की सड़क को ठीक नहीं किया जाएगा, तो ग्रामीण सड़कों का क्या हाल होगा।

राखी जैन

नगर निगम द्वारा कई नालियां खोद दी गई हैं, लेकिन इसको बनाया नहीं जा रहा है। इससे यहां रहने वाले लोगों को परेशानी होती है।

अजय पोद्दार

जब राजधानी रांची की सड़कों का यह हाल है, तो राज्य में दूसरे जगहों की स्थिति क्या होगी। इसी से अंदाजा लगा लीजिए।

राजीव सिंह