- कॉमर्शियल और डोमेस्टिक दोनों जगह पानी हो रहा वेस्ट

- व्हीकल्स वॉशिंग सेंटर वाटर क्राइसिस की सबसे बढ़ी वजह

>

BAREILLY :

शहर में वाटर क्राइसिस हर साल बढ़ रहा है। गर्मी के दिनों में तो पानी की क्राइसिस और भी अधिक हो जाती है। घर हो या बाहर हर जगह पानी की बर्बादी देखी जा सकती है। पानी वेस्टेज की सबसे बड़ी वजह शहर में खुले व्हीकल्स वॉशिंग सेंटर हैं, जो पर डे 8 लाख लीटर पानी बर्बाद कर रहे हैं। वहीं कपड़े, सब्जियों को धोने, नहाने और सेविंग करते वक्त भी जरूरत से ज्यादा पानी बहाते रहते हैं, जिसके कारण अंडरग्राउंड वेटर लेवल दिनों दिन गिरता जा रहा है। यदि हम समय रहते नहीं चेते तो आने वाले दिनों में पानी की समस्या और भी अधिक बढ़ जाएगी।

एक वाहन पर 1 हजार लीटर

चौपुला, सिविल लाइन, किला, श्यामगंज, डीडीपुरम सहित शहर के अन्य एरिया में व्हीकल्स वॉशिंग सेंटर वर्क कर रहे हैं। चौपुला रोड पर वॉशिंग सेंटर चला रहे सर्वेश पटेल ने बताया कि शहर में फोर व्हीलर व टू व्हीलर के वॉशिंग सेंटर करीब 140 हैं, जहां पर डेली 6000 से अधिक वाहनों की धुलाई होती है। वाहनों की वॉशिंग करने वाले लालता प्रसाद ने बताया कि औसतन एक वाहन को धोने में 200 लीटर से एक हजार लीटर पानी की जरूरत पड़ती है।

घरेलू इस्तेमाल में भी पानी की बर्बादी

दूसरी ओर डोमेस्टिक यूज में भी पानी की बर्बादी कम नहीं हो रही है। मानक के अनुसार एक व्यक्ति का पानी का खर्च रोजाना 135 लीटर होना चाहिए, लेकिन मैक्सिमम लोग इससे अधिक पानी खर्च कर रहे हैं। खाना बनाने, नहाने, ब्रश करने, कपड़े धोने में भी आवश्यकता से अधिक पानी वेस्ट हो रहा है। जबकि, छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रख हम भविष्य के लिए पानी सहेज सकते हैं। जैसे- किचन में सब्जी धोने या बर्तन धोने वाले पानी को स्टोर कर बागवानी में लगे पौधों को सींच सकते हैं।

इसलिए पाताल में जा रहा पानी

- शहर में बने बिल्डिंग्स में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का इंतजाम नहीं।

- तेजी से बन रही मल्टीस्टोरी बिल्डिंग की वजह से पानी की अंधाधुंध दोहन।

- सैकड़ों तालाब कुंड पाट दिए जाने से वर्षा जल का संचय न हो पाना।

- पानी की बर्बादी रोकने के लिए एडमिनिस्ट्रेशन की सख्ती नहीं होना।

- टपकती टोटियां और टूटी वाटर सप्लाई पाइप से रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद।

.

ऐसे बचा सकते हैं पानी

- वाहन को धूल और गंदगी से बचाने के लिए तमाम तरीके हैं। इनका यूज यदि रेगुलर करते हैं तो गाड़ी चमचमाती रहेगी और बार-बार धुलाई नहीं करानी पड़ेगी।

- अपने वाहन के लिए अच्छा कवर यूज करें।

- रोजना डस्ट क्लीनर ब्रश यूज करें।

- फोर व्हीलर के लिए कॉम्पैक्ट वैक्यूम यूज करें।

- अपने वाहन पर टेफ्लोन कोटिंग करा सकते हैं।

- वीक में एक बार ही पानी से व्हीकल को धोएं, इससे बहुत हद तक पानी बर्बाद होने से बचा सकते हैं।

- ब्रश करने के बाद ही नल चालू करें या फिर किसी बर्तन में पानी लेकर ही मुंह धोएं।

- शॉवर से नहाने से बचें इससे अधिक पानी की बर्बादी होती है।

- वेस्ट पानी को स्टोर कर गार्डेन में में यूज कर सकते हैं।

- वाटर हार्वेस्टिंग कर वाटर लेवल को बरकरार रखा जा सकता है।