- सावन के पहले ही दिन बारिश ने फिर दी दस्तक

- थोड़ी हुई बारिश, मगर चहक उठे लखनवाइट्स के चेहरे

LUCKNOW: सावन शुरू होते ही मौसम भी मेहरबान हो गया। रविवार को तेज हवाओं के साथ आई सावन की पहली बारिश ने लोगों को भिगोकर गर्मी और भारी उमस से राहत दी है। दोपहर में लगभग डेढ़ घंटे हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इसके साथ ही तापमान ही गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून तेजी पकड़ रहा है। जिसके कारण बारिश हुई है। एक दो दिनों बाद अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

फिर शुरू हुई मस्ती

संडे को मौसम ने जैसे ही करवट बदली, लखनवाइट्स के चेहरे खिल उठे। सुबह से ही आसमान में घुमड़ रहे बादलों से सभी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे थे। शाम को बारिश की बूंदों ने जैसे ही दस्तक दी, लखनवाइट्स मस्ती करने के लिए शहर की सड़कों पर नजर आने लगे।

कुछ स्थानों पर

बारिश के कारण सिटी का अधिकतम तापमान फ्भ्.म् और न्यूनतम ख्भ्.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले चौबीस घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

अब होगी खूब बारिश

बारिश के बाद मौसम आंचलिक विज्ञान केन्द्र निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, यूपी में मानसून आ चुका है, लेकिन अभी कमजोर है। जिसके कारण बारिश नहीं हो रही या कम हो रही है। मानूसन अब गति पकड़ रहा है। क्भ् जुलाई से अच्छी बारिश होने के आसार हैं। दो घंटे में लगभग 9.क् मिमी बारिश हुई।