RANCHI : सावन का आगाज हो चुका है। ऐसे में शहर में सावन महोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। अब एक महीने तक शहर में डिफरेंट ऑर्गनाइजेशंस की ओर से सावन महोत्सव सेलिब्रेट किए जाएंगे। सावन महोत्सव मनाने का सिलसिला चल पड़ा है। खासकर सावन महोत्सव को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित हैं।

जेसिरेट ने मनाया महोत्सव

जेसीआई की महिला विंग जेसिरेट के दो दिनों से चल रहे सावन मेला का रविवार को समापन हो गया। रांची क्लब में आयोजित सावन मेले में कई स्टॉल्स लगाए गए थे। इस मेले में हरी साड़ी पहनकर महिलाओं ने सावन के आने का स्वागत किया। इस मेले में संतोषी मुरारका, रश्मि धानुका और विभा मोदी समेत जेसिरेट मेंबर्स मौजूद रहीं।

सावन के गुनगुनाए गीत

अपनों की शीतल छाया की ओर से रविवार को कोकर बैंक कॉलोनी में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाएं हरी साड़ी में नजर आ रही थीं। इस दौरान महिलाओं ने सावन के गीत गाकर सावन के आगमन का स्वागत किया।

बिजली ने लोगों को किया परेशान

बिजली ने शहर के कई परिवारों की रविवार की छुट्टी बर्बाद कर दी। रविवार को बरियातू, कोकर, बूटी, नामकुम, विकास में रहनेवाले लोगों को पूरे दिन बिजली का इंतजार करना पड़ा। शहर के इन एरियाज में सुबह के दस बजे से शाम के चार बजे तक बिजली नहीं रही। रविवार को नामकुम ग्रिड में मेंटेनेंस का काम चल रहा था, इसलिए शहर के चार फीडर में सुबह दस बजे से शाम के चार बजे तक पावर सप्लाई बंद कर दी गई थी। इसमें विकास, कोकर रूरल, ोलगांव और नामकुम फीडर में पावर सप्लाई नहीं की गई थी। नामकुम ग्रिड के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि इन एरियाज में लोगों को पहले ही इस बारे में सूचना दे दी गई थी। जिन एरियाज में बिजली काटी गई थी, वहां के कई परिवारों को पहले से इसकी खबर नहीं थी। बहुत सारे घरों में लोग सुबह दस बजे के बाद टंकी में पानी ारते हैं, लेकिन रविवार को दस बजे के बाद से लोग शाम के चार बजे तक बिजली का इंतजार करते रहे। चार बजे के बाद बिजली आई, तब लोगों ने राहत की सांस ली।